---Advertisement---

Vivo V70 5G: आकर्षक डील्स के साथ पावरफुल फोन की एंट्री, इस दिन से स्टार्ट होगी सेल; ये 3 खूबियां खरीदने पर कर सकती हैं मजबूर

Vivo V70 5G: वीवो वी70 5जी मोबाइल को वीरवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। इसमें कई धाकड़ एआई खूबियों के साथ बचत करने वाली डील्स भी मिल रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2026 2:55 अपराह्न

Vivo V70 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V70 5G: वीवो पिछले कुछ टाइम से अपने स्मार्टफोन में ‘ZEISS’ ब्रांड का कैमरा शामिल कर रहा है। ऐसे में वीवो फोन के कैमरे के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता है। फोन कंपनी ने वीवो वी70 5जी को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कई लुभावने ऑफर्स के साथ उतारा है। अगर आप किसी दमदार मोबाइल को लेने की सोच रहे हैं, तो होली 2026 से पहले वीवो के इस मॉडल पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी ने इसमें कई धुरंधर फीचर्स को जोड़ा है, जिससे यह फोन गेमर्स और फोटोग्राफी के लिए भी बढ़िया विकल्प बन सकता है।

Vivo V70 5G पर उठाएं ऑफर्स का फायदा, जल्द स्टार्ट होगी सेल

फोन कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि वीवो वी70 5जी मोबाइल को 50999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। मगर इसे खरीदने के लिए 45999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस पर कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं, इसमें 4600 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई, 6200 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कई अन्य डील्स भी उपलब्ध है। इस फोन की पहली सेल 26 फरवरी से शुरू होगी।

Photo Credit: Vivo India

 

वीवो वी70 5जी का लुभावना डिजाइन और धांसू बैटरी

कंपनी ने वीवो वी70 5जी में आट्रैक्टिव डिजाइन दिया है। इसमें एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ काफी फाइन फिनिश मिलती है। 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है।

आलीशान कैमरा सेटअप

फोन मेकर ने वीवो वी70 5जी के बैक साइड पर दमदार ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर रखा गया है। मोबाइल के आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी लेंस दिया गया है। इसका ‘ZEISS’ ब्रांड इसके कैमरा सेटअप को काफी आलीशान बनाने का काम करता है।

लाजवाब हैं एआई खूबियां

इसके अलावा, वीवो वी70 5जी में कई धाकड़ एआई खूबियां दी गई हैं। इसमें एआई फ्लोरल ब्लैसिंग, एआई वेडिंग स्टाइल 2.0, एआई मैजिक वेदर, एआई मैजिक लैडस्केप, एआई रिटच, एआई इरेज समेत कई अन्य फीचर्स को जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026

AI Tools

अप्रैल 11, 2026

Oppo F33 Pro 5G

अप्रैल 11, 2026