Vivo V70 FE : वीवो अपनी वी सीरीज का एफई मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। वीवो वी70 FE फोन की ग्लोबल लॉन्चिग 2 अप्रैल 2026 को होने जा रही है। इस फोन को लेकर कंपनी की तरफ से ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन ऐसी खबरें हैं कि, कंपनी इसे 7000mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकती है। वहीं, कैमरा, प्रोसेसर और लुक में भी कंपनी कुछ यूनिक देने जा रही है।
Vivo V70 FE की पावरफुल बैटरी
वीवो वी70 FE स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें कंपनी रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प दे सकती है। इस बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि, ये 2 दिन तक चल सकती है।
वीवो को स्मार्टफोन बदलेगा रंग
वीवो वी 70FE मॉडल में कंपनी कलर चेंज करने की खूबी दे सकती है। इसके Northern Light Purple वेरियंट में डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इससे ये रोशनी पड़ते ही बदल जाएगा। इसका रंग बदला हुआ है।
कैमरा और एआई
वीवो वी 70FE फोन में फोटोग्राफी के लिए खास तरह के कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। जो कि, OIS और Samsung HP5 सेंसर से लेस हो सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए फोन में 30X AI SuperZoom मिल सकता है। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ 50MP कै सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जो लोग फोटोग्राफी करते हैं। उनके लिए अच्छा विकल्प साबित को सकता है।
वीवो वी70 FE 5जी स्मार्टफोन का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दे सकता है। गेमर्स और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित होगा। फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
डिस्प्ले देगी आंखों की सुरक्षा
Vivo V70 FE फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल से लेस डिस्प्ले मिल सकती है। ये धूप में भी दिखेगा। वहीं, आंखों की सुरक्षा केलिए लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और 2160Hz PWM डिमिंग की खूबी मिल सकती है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
वीवो वी 70FE फोन की अनुमानित कीमत
वीवो वी70 FE 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे 37999 हजार से लेकर 42999 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ये 8GB, 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरियंट के साथ आ सकता है।





