---Advertisement---

Vivo X200 Ultra का 200MP टेलीफोटो सेंसर क्या iPhone 16 Pro Max के कैमरे से कर पाएगा मुकाबला? सेल्फी लेंस पर लीक में बड़ा खुलासा

Vivo X200 Ultra: वीवो एक्स200 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 200MP टेलीफोटो सेंसर क्या iPhone 16 Pro Max के कैमरे से मुकाबला कर पाएगा। सेल्फी लेंस पर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2025 12:01 अपराह्न

Vivo X200 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: इंडिया में वीवो की एक्स सीरीज स्मार्टफोन को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अब एक्स सीरीज के तहत वीवो एक्स200 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन तबाही मचाने की तैयारी कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 16 Pro Max की तरह ही Vivo X200 Ultra Camera काफी आलीशान रखा जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो एक्स200 अल्ट्रा का कैमरा आईफोन 16 प्रो मैक्स को सीधे टक्कर दे सकता है। अगर आप वीवो के इस अपकमिंग मोबाइल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इस अपकमिंग फोन के कैमरा स्पेक्स पर नजर डालनी चाहिए।

Vivo X200 Ultra को स्पेशल बनाएगा 200MP टेलीफोटो सेंसर!

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी वीवो एक्स200 अल्ट्रा स्मार्टफोन में बैक साइड पर 200MP का टेलीफोटो सेंसर आ सकता है। ऐसे में काफी लोग इसके कैमरे को iPhone 16 Pro Max से जोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स में Vivo X200 Ultra Camera को लेकर अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं। आईफोन 16 प्रो मैक्स में 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 25 गुना डिजिटल जूम और 5 गुना ऑप्टिकल जूम की सुविधा आती है। वहीं, वीवो एक्स200 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप में Samsung HP9 सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में वीवो यूजर्स को भी आईफोन वाली फोटो मिल सकती है।

स्पेक्सवीवो एक्स200 अल्ट्रा की अनुमानित डिटेल्स
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
स्क्रीन6.82 इंच
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

वीवो एक्स200 अल्ट्रा में मिल सकता है 50MP का सेल्फी शूटर लेंस

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले Vivo X200 Ultra फ्लैगशिप फोन में फ्रंट साइड पर 50MP का सेल्फी शूटर लेंस धूम मचा सकता है। इसके साथ ही वाइड एंगल लेंस भी जोड़ने की उम्मीद है। iPhone 16 Pro Max में 12MP का सेल्फी कैमरा आता है। एप्पल ने इसमें वाइड एंगल लेंस शामिल किया है। इससे यूजर्स को काफी बड़ी फोटो लेने में आसानी होती है। Vivo X200 Ultra Camera आईफोन 16 प्रो मैक्स से मुकाबला कर पाएगा या नहीं। इसकी पुष्टि वीवो के इस फोन के लॉन्च के बाद ही साफ हो पाएगी। वीवो एक्स200 अल्ट्रा का कैमरा मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों को पसंद आ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026