---Advertisement---

Vivo X300 5G: कैमरा, चिपसेट परफॉर्मेंस और बैटरी अपग्रेड्स की वजह से साबित होगा सबसे खास एंड्रॉयड स्मार्टफोन, सामने आई लेटेस्ट लीक

Vivo X300 5G: आगामी वीवो एक्स300 5जी फोन में चिपसेट, कैमरा और बैटरी में अब तक का सबसे बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें कई हाईफाई एआई खूबियां भी शामिल की जा सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 9, 2025 12:43 अपराह्न

Vivo X300 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 5G: वीवो अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज एक्स200 की कामयाबी के बाद इन दिनों एक्स300 5जी को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई है। कई लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप मोबाइल वीवो एक्स300 5जी में एक नहीं, बल्कि कई आलीशान सुधार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स पर गौर करें, फोन कंपनी इस फोन को 14 अक्तूबर के आसपास चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। सोशल मीडिया पर इस फोन से जुड़े कई चौंकाने वाले लीक्स चल रहे हैं।

Vivo X300 5G की लॉन्च और अनुमानित कीमत डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो एक्स300 5जी को इसी महीने चीन में लॉन्च करने की योजना है। इसके बाद दिसंबर के अंत तक इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं, इस मोबाइल के संभावित प्राइस की बात करें, तो लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी इसका दाम 50 से 60000 रुपये के करीब तय कर सकती है।

फ्लैगशिप फोन वीवो एक्स300 5जी को खास बनाएगा धाकड़ कैमरा

ताजा लीक्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 5जी प्रीमियम फोन में बैक साइड पर 200MP का ड्यूल कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर और 200MP का टेलीफोटो लेंस आने की संभावना है। इन दोनों ही लेंस में ओआईएस सपोर्ट, बेहतर फोकल लेंथ, ऑटो फोकस समेत कई एआई पावर्ड स्पेक्स भी शामिल किए जा सकते हैं। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी और वीडिया रिकॉर्डिंग शूटर मिलने की उम्मीद है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटMediaTek Dimensity 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा200MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी के हो जाएंगे दीवाने

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर बल दिया गया है कि वीवो के आगामी फ्लैगशिप फोन में अब तक की सबसे हाईटेक चिपसेट को जोड़ने का अनुमान है। कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर को ला सकती है। माना जा रहा है कि इस चिपसेट में एआई आधारित कई सारी क्षमताओं को जोड़ा जा सकता है। साथ ही नया ओएस एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट फोन को और भी खास बना सकता है। इतना ही नहीं, यूजर्स को इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्टचार्जर दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने किसी भी फीचर या लॉन्च डिटेल को ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026