---Advertisement---

Vivo Y17s: 50MP पोट्रेट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ धाकड़ स्मार्टफोन, 13000 से कम में मिल रहे ये दमदार फीचर्स

Vivo Y17s: चीन की मशहूर फोन कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। वाय17एस फोन में काफी शानदार कैमरा और प्रोसेसर दिया गया है। जानें क्या है इसकी कीमत

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 2, 2023 8:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y17s: मोबाइल मार्केट की बड़ी कंपनी वीवो ने भारतीय फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। वीवो ने एक धांसू स्मार्टफोन वीवो वाय17एस (Vivo Y17s) को बाजार में उतार दिया है। इस फोन को बेहद ही दमदार स्टाइल के साथ तैयार किया गया है। साथ ही इसमें एक से बढ़कर एक खूबियां दी गई हैं। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो आप इस लेटेस्ट फोन को अपना बना सकते हैं। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Vivo Y17s की खूबियां

आपको बता दें कि वीवो के मोबाइल अपने कैमरे और स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में अगर आप भी कैमरा लवर हैं तो ये फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। वीवो ने इस फोन में कमाल के फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इस फोन में 6.56 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी है। इसमें 1612 × 720 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। इस डिवाइस में MediaTek Helio G85 चिपसेट दी गई है। फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया गया है।

Vivo Y17s फोन में बैटरी और कैमरा डिटेल

वीवो ने इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 15वाट का फास्ट चार्जर दिया है। फोन के रियर में 50MP का पोट्रेट कैमरा और 2MP का सेकेंड कैमरा दिया है। साथ ही 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। फोन के कैमरे को काफी एडवांस तरीके से तैयार किया गया है।

फीचर्सVivo Y17s फोन की डिटेल
प्रोसेसरMediaTek Helio G85
स्क्रीन6.56 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP

Vivo Y17s फोन की कीमत

Vivo Y17s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11499 रुपये है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 12499 रुपये है। इस फोन को वीवो स्टोर के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। वीवो ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन Glitter Purple और Forest Green के साथ उतारा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

Leave a Comment