---Advertisement---

सारा अली खान के Vivo Y200 5G फोन में क्या है खास? लॉन्च से पहले देखें लीक फीचर्स

Vivo Y200 5G फोन का टीजर सानमने आया है। जिसमें सारा अलगी खान डांस करते हुए फोन का परमोशन कर रही हैं।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y200 5G : चीनी कंपनी वीवो अपने जबरदस्त स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। इसको पसंद करने का एक कारण ये भी है कि, यूजर्स को कम कीमत पर किफायती फीचर्स मिल जाते हैं। यही वजह है कि, भारत में भी इसे खूब पसंद किया जाता है। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए Vivo बहुत जल्द एक बेहद खास स्मार्टफोन लेकर आ रहा है।

Vivo Y200 5G के टीजर में दिखीं सारा अली खान

इस फोन का नाम Vivo Y200 है जो कि, Vivo Y100 का अपग्रेड वर्जन है। इसका एक छोटा सा टीजर कंपनी की द्वारा एक्स पर जारी किया गया है। जिसमें सारा अली खान जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं और फोन का ऐड कर रही हैं। इस दौरान उन्हें पिंक और ब्लैक कलर की खूबसूरत में देखा जा सकता है। कंपनी ने इसका टीजर तो जारी कर दिया है, लेकिन ये फोन कब लॉन्च होगा इसके क्या फीचर्स होंगे इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस फोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y200 के संभानित फीचर्स

फीचर Vivo Y200 5G
डिस्प्ले6.67-इंच KR AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ मिल सकती है। जिसमें रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 13 बेस्ड FunTouchOS पर ऑपरेट कर सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 1 का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी4800mAH की बैटरी मिल सकती है।
रैम/स्टोरेज8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।

लॉन्चिग का करना पड़ सकता है इंतजार

Vivo Y200 5G फोन की लॉन्चिग का यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल इसके टीजर ने यूजर्स की बेचैनी बढ़ा दी है। ये फीचर्स लीक फीचर्स हैं। जिन्हें लॉन्चिग के दौरान बदला भी जा सकता है। कीमत को लेकर भी अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है कि, ये फोन बजट फ्रेंडली फोन हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

Leave a Comment