---Advertisement---

Punjab News: घर बैठे Voter Queue Information System बताएगा आपकी वोटिंग की कितनी लंबी है लाइन? बस करें ये काम

पंजाब में लोकसभा चुनावों की वोटिंग में धूप से बचने के लिए Voter Queue Information System लॉन्च कर दिया गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 26, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Voter Queue Information System
Follow Us
---Advertisement---

Voter Queue Information System: लोक सभा चुनाव Lok Sabha Election 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। 1 जून को आम चुनावों के सातवें चरण के लिए अंतिम वोटिंग होगी। सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। आपको बता दें, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जैसे स्थानों में सभी सीटों पर वोटिंग होगी। गर्मी के साथ चुनावी गर्मी भी बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया है। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने पोलिंग बूथ की बढ़ती लंबी लाइनों का हाल जानने के लिए एक तोड़ निकाला है। जिसका फायदा पंजाब की जनता उठा सकेगी।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गर्मी से बचने का निकाला तोड़

पंजाब में Voter Queue Information System लॉन्च कर दिया गया है।इसकी मदद से वोटर्स अपने पोलिंग बूथ की लंबी कतारों का हाल जान सकेंगे। मतदाताओं के लिए व्हाट्सएप नंबर 7447447217 नंबर जारी किया गया है। जिसकी मदद से लोग बस एक क्लिक से अपने पोलिंग बूथ की लंबी कतारों के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए उन्हें बस 7447447217 नंबर पर जाकर Vote टाइप करके भेजना होगा। इसके बाद उन्हें एक लिंक मिलेगा। जिसमें लोकेशन और बूथ के विकल्प मिलेंगे। यहां पर वोटर अपनी लोकेशन चुन सकेगा। जिसके बाद यहां पर मतदाता को अपने आस-पास की पोलिंग बूथ की सूची मिल जाएगी।

इसके साथ ही ये भी पता चल जाएगा कि, रियल टाइम में उनके पोलिंग बूथ पर कितनी लंबी लाइन लगी हुई है। जिसे देखकर आप अपने घर से निकल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इस प्रक्रिया को करने से पहले आपको अपने राज्य का नाम पंजाब और जिले का नाम डालना पड़ेगा।

Voter Queue Information System से मिलेगी राहत

Voter Queue Information System की मदद से वोटर बढ़ी हुई गर्मी में राहत पा सकते हैं। आपको बता दें, पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 1 जून का दिन चुना गया है। जिसका परिणाम 4 जून को पूरे देश की लोकसभा सीटों के साथ ही आएगा। ऐसे में जनता किसके सिर पर जीत का ताज पहनाएगी। ये देखना दिलचस्प होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026