---Advertisement---

Apple AirPods Pro में बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा खत्म? ये नया फीचर यूजर्स को दे सकता है बड़ी राहत

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple अपने टीडब्लयूएस AirPods Pro 2 में USB Type-C का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा कई अन्य डिवाइस में भी USB Type-C चार्जिंग जैक देखने को मिल सकता है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 26, 2023 1:34 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 5:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple AirPods Pro 2: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple अपने टीडब्लयूएस AirPods Pro 2 में चार्जिंग पोर्ट को लेकर बदलाव कर सकती है। इसमें कंपनी USB Type-C चार्जिंग जैक का सपोर्ट दे सकती है और इसके बारे में जानकारी Apple के डेवलपर्स द्वारा लेटेस्ट iOS रिलीज iOS 16.4 बीटा के रेफ्रेंसेज से सामने आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि AirPods 2 और AirPods 3 में USB Type-C जैक का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। तो इस बारे में पढ़िए पूरी जानकारी और क्या इसमें USB Type-C का सपोर्ट मिल सकता है?

ये भी  पढ़ें: WhatsApp पर आने वाला है एक और कमाल का फीचर, पलक झपकते ही गायब हो जाएगा Audio!

Airpods Pro 2 को Type-C के साथ डिलीवर किया जा सकता है

टेक एक्पर्ट 郭明錤 (Ming-Chi Kuo) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “Apple Airpods Pro 2 को Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 2023 की दूसरी और तीसरी तिमाही में बड़े पैमाने पर डिलीवरी करेगी।” कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी अपने सभी गैजेट्स iPhone, Tablet और दूसरे सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी Type-C पोर्ट को दे सकती है। जिसमें से Apple ने अपने Mac और iPad को Type-C कनेक्टर के साथ डिलीवर करना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में AirPods और iPhone में कंपनी अपने Lightning USB कनेक्टर का इस्तेमाल करती हैं।

iPhone 15 सीरीज में भी USB Type-C मिल सकता है

Apple AirPods 2 और AirPods 3 के साथ में आने वाली iPhone 15 सीरीज में भी Type-C चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। वहीं यूरोपीय यूनियन का टेक्नोलॉजी के मामले में Apple आने वाली अपकमिंग iPhone 15 लाइनअप में लाइटनिंग पोर्ट की अनुमति देती है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026