---Advertisement---

बॉस और घरवाले सब रहेंगे खुश, WhatsApp ला रहा इंपॉर्टेंट मैसेज को Pin करने वाला ये खास फीचर

WhatsApp Pin Chat Feature रोल आउट हो गया है। इसके आने से यूजर्स को काफी फायदा होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2023 6:39 अपराह्न

WhatsApp Pin Chat Feature
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Pin Chat Feature: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp लेकर आ रहा है खास फीचर। इस फीचर का नाम WhatsApp Pin Chat Feature है। इसके आने से अब आप इंपॉर्टेंट मैसेज को Pin कर सकेंगे। इस फीचर में किसी भी इंपॉर्टेंट मैसेज में Pin किया जा सकेगा। इस फीचर के जरिए  ग्रुप या किसी भी पर्सनल चैट को पिन किया जा सकता है। ये फीचर अब रोल आउट होना भी शुरु हो गया है। WhatsApp Pin Chat Feature से टेक्स्ट, पोल, फोटो, इमोजी और अन्य सहित सभी प्रकार के मैसेज को पिन किया जा सकता है । इसके साथ ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक बार में सिर्फ 3 ही चैट्स को पिन किया जा सकेगा।

WhatsApp Pin Chat Feature कैसे करें इस्तेमाल

WhatsApp की Chat को Pin करने के लिए यूजर को सबसे पहले उस जरुरी चैट पर जाना होगा, उसके बाद मैसेज को लॉन्ग प्रेस करना होगा। जैसे ही आप अपनी चैट को प्रेस करेंगे वैसे ही पिन का ऑप्शन आ जाएगा। इसके बाद आप यहां पर उस समय को चुन सकते हैं। जिस समय तक आपको इस पिन रखना है।

WhatsApp Pin Chat Feature का कौन ले सकेंगे लाभ?

इस नई अपडेट को वॉट्सऐप बीटा अपडेट 2.23.26.9 वर्जन पर देखा गया है। अभी इसका इस्तेमाल सिर्फ एंड्रॉइड बीटा यूजर्स  ही उठा सकेंगे। अन्य यूजर्स को अभी थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है। इस नए फीचर के आने से फिलहाल यूजर्स काफी खुश हैं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है, उनसे जल्दबाजी में जरुरी मैसेज छूट जाते हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026