---Advertisement---

WhatsApp पर फोटो से टेक्स्ट कर सकेंगे कॉपी, जानें नए फीचर का कौन और कैसे उठा सकेगा फायदा

अगर आप आईओएस यूजर्स हैं तो बता दें कि व्हॉट्सएप में आपके लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है। कंपनी ने WhatsApp Text Detection Feature रोलआउट किया है जिसकी मदद से फोटोज पर लिखे कंटेंट को आसानी से रिमूव किया जा सकता है और कॉपी भी।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 20, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: आज के समय में लगभग 90 फीसदी लोग इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो चुका है। ऐसे में व्हॉट्सएप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार बेहतरीन फीचर्स रोलआउट करता रहता है। Meta स्वामित्व वाली WhatsApp कंपनी अपने IOS यूजर्स के लिए बेहतरीन तोहफा लाई है। कंपनी ने आईओएस यूजर्स के लिए WhatsApp Text Detection Feature रोलआउट किया है। इस ऐप के नए वर्जन से आईओएस यूजर्स किसी फोटो पर लिखे हुए टेक्स्ट और कंटेंट को कॉपी कर सकते हैं और हटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

इस वर्जन पर हुआ रोलआउट

यह अपडेटेड फीचर बीटा वर्जन का हिस्सा नहीं है। इसे महज स्टेबल यूजर्स के लिए जारी किया गया है। WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WebBetaInfo द्वारा इस फीचर की डिटेल्स शेयर की गई हैं। इस फीचर का लाभ केवल उन यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने 23.5.77 वर्जन अपडेट किया हुआ है। अगर आप आईओएस यूजर्स हैं और आपको इस फीचर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं तो आपको ऐप स्टोर में जाना होगा और व्हॉट्सएप को अपडेट करना होगा जिसके बाद आप भी इस फीचर का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि इस फीचर का लाभ व्यू वन्स फीचर में नहीं कर पाएंगे। व्यू वन्स मोड पर भेजी गई फोटोज से आप कंटेंट कॉपी नहीं कर सकते हैं और न ही कंटेंट हटा सकते हैं क्योकि ये व्यू वन्स मोड पर सपोर्ट नहीं करता है।

कैसे उठाएं फायदा

सबसे पहले आपको अपने आईओएस में व्हॉट्सएप को अपडेट करना होगा। फोटो पर लिखे कंटेंट को रिमूव या कॉपी करना चाहते हैं तो उसके लिए एक ऑप्शन दिखेगा। ऑप्शन पर क्लिक करके आप टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं और डिलीट भी कर सकते हैं।

इन फीचर्स पर कर रही काम

इसके अलावा कंपनी कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए 21 इमोजी को भी रोलआउट कर रही है। इस फीचर के आ जाने के बाद यूजर्स को अलग-अलग कीबोर्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026