---Advertisement---

क्यों लगना लंबी कतारों में जब 8 मिनट में iPhone 16 घर पहुंचा रही ये कंपनी ?

Blinkit और BigBasket जैसी कंपनियां घर पर ही iPhone 16 की डिलीवरी दे रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 20, 2024 10:50 पूर्वाह्न

iPhone 16
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16: एप्पल की iPhone 16 Series 9 सितंबर को लॉन्च हुई थी। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे हाईटेक मॉडल AI के साथ पेश हुए थे। 13 सितंबर से इस सीरज के मॉडल की प्री-बुकिंग Flipkart और Amazon पर शुरु हो गई थी। लेकिन, 20 सितंबर यानी की आज से इनकी सेल को सार्वजनिक तौर पर खोल दिया गया है। जैसे ही ये सेल खुली देश के अलग-अलग हिस्सों में iPhone 16 का क्रेज दिखने लगा।

iPhone 16 के लिए लंबी कतारों में लगे लोग

दिल्‍ली , मुंबई और गुजरात तक के स्टोर पर लोगों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि, लोग आईफोन को खरीदने के लिए घंटों से लंबी-लंबी लाइन्स में लगे हुए हैं।

iPhone 16 को चंद मिनटों में घर पहुंचा रही ये कंपनियां

अगर आप भी iPhone 16 Series के किसी भी मॉडल को खरीदना चाहते हैं और लंबी कतारों से बचना चाहते हैं तो ये खबर जरुर जान लें। दरअसल, ब्लिंकिट और बिगबास्केट जैसी ऑन लाइन सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनियों ने घर पर ही iPhone 16 को पहुंचाने की सर्विस शुरु कर दी है। ये दोनों कंपनियां 8 से 10 मिनट में ग्राहक तक ये फोन पहुंचा देंगी। लेकिन इस सुविधा का लाभ अभी केवल बेंगलुरू, दिल्ली-NCR और मुंबई के ग्राहक ही ले सकेंगे। इसकी जानकारी खुद ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

iPhone 16 Series के मॉडल की कीमत और स्टोरेज वेरिंयट

कीमतमॉडल
iPhone 16128GB – 79,900 रुपये, 256GB – 89,900 रुपये ,512GB – 1,09,900 रुपये है।
iPhone 16 Plus128GB – 89,900 रुपये, 256GB – 99,900 रुपये, 512GB -1,19,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro128GB-1,19,900 रुपये ,256GB – 1,29,900 रुपये , 512GB -1,49,900 रुपये, 1TB – 1,69,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro Max256GB -1,44,900 रुपये ,512GB -1,64,900 रुपये , 1TB- 1,84,900 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026