---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro Fold क्या सच में होगा अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन? लॉन्च से पहले जानें सबसे हाईटेक फीचर्स

Google Pixel 11 Pro Fold : गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। ये अपने प्रीमियम लीक फीचर्स के कारण खबरों में बना हुआ है। यहां जानें इसमें क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 2:53 अपराह्न

Google Pixel 11 Pro Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro Fold :  गूगल एक बार फिर से प्रीमियम सीरीज को लेकर वापस आ रहा  है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज को 12 अगस्त 2026 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इसका सबसे हाईटेक और यूनिक मॉडल गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड बताया जा रहा है। ये एक मुड़ने वाला फोन है। जिसे कंपनी अपना अभी तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बना सकती है। इसमें कई हाईटेक और प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इसके संभावित फीचर्स और अनुमानित कीमत पर नजर डालें।

Google Pixel 11 Pro Fold  क्या होगा सबसे पतला फोल्डेबल फोन?

लीक खबरों की मानें तो,  गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन गूगल ने अपने पिछले फोल्डेबल फोन्स के मुकाबले बहुत कम पतला बनाया है। इसमें कपनी नया कॉम्पैक्ट हिंज दे सकती है। ये एल्युमिनियम फ्रेम और स्लिम बेजल्स से लैस हो सकता है। खबरों की मानें तो इसका लुक काफी अलग हो सकता है। फोन के पीछे दिया गया कैमरा बम्प अब पूरी तरह से ग्लास से ढका  होगा, जिसमें से मेटल का हिस्सा हटा दिया गया है। इस चौकोर मॉड्यूल के अंदर कैमरे को दो हॉरिजॉन्टल पिल-शेप  डिज़ाइन में सेट किया गया है, जो देखने में बेहद मॉडर्न लगता है। ये पतला , हल्का और प्रीमियम दिखेगा।

गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Google Pixel 11 Pro Foldस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.0-इंच की मुख्य Super Actua Flex OLED मेन डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ही 6.4-इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
कैमरा48MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। वहीं, 10.8MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल सुपर रेज़ोल्यूशन ज़ूम से लैस हो सकता है। इसमें 10.5MP के डुअल कैमरा मिल सकता है। इससे 4K 30fps की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
पिक्सल ग्लोPixel Glow की खूबी मिल सकती है। रियर पैनल पर मौजूद यह कस्टमाइजेबल LED लाइट फोन के उल्टा रखे होने पर भी आपको महत्वपूर्ण कॉल्स और अलर्ट्स के लिए विजुअल सेफ्टी अलर्ट देती है।
बैटरी/ चार्जर5015 mAh की बैटरी के साथ 30W का चार्जर मिल सकता है। वहीं, मैग्नेटिक Qi2-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
एआईये एडवांस Gemini AI से लैस होगा। जो बिना इंटरनेट के भी कई एडवांस्ड AI फीचर्स और वॉयस कमांड्स पर काम करके देगा।
प्रोसेसरGoogle Tensor G6 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
डेटा सुरक्षाऑन-डिवाइस डेटा प्रोसेसिंग और एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए इसमें Titan M3 चिप की सेफ्टी मिल सकती है।

 

गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन की संभावित कीमत

गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.73 लाख से लेकर 2.6 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च  कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now