---Advertisement---

क्या iPhone 17 Pro फोन का डुप्लीकेट होगा Infinix Smart 20 स्मार्टफोन? लॉन्च से पहले लीक कीमत से मची खलबली

Infinix Smart 20: इनफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन का लुक आईफोन 17 प्रो की तरह होगा. इस फोन के पीछे का हिस्सा और कैमरे की बनावट बहुत हद तक आईफोन की तरह बनाया गया है. दूर से देखने पर यह किसी महंगे आईफोन जैसा ही लुक देता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 5:23 अपराह्न

Infinix Smart 20
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Smart 20: इनफिनिक्स 10 जून 2026 को भारत में एक बेहद बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.  इनफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन को 10 हजार से कम की कीमत में पेश करने की खबरें चल रही हैं. इस मोबाइल के लुक को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये आईफोन 17 प्रो की कॉपी होगा. इन्फिनिक्स ने इस फोन के बैक पैनल और कैमरा सेटअप आईफोन की तरह दे सकता है. जिसके कारण दूर से देखने पर प्रीमियम आईफोन जैसा लुक दे सकता है। हालांकि फीचर्स, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस बिल्कुल अलग होगी. ये एक 4जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है.

Infinix Smart 20 का लुक क्या सच में iPhone 17 Pro फोन की तरह होगा?

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन का लुक आईफोन 17 प्रो की तरह होगा. इसमें मैट फिनिश बैक और स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. बजट फोन होने के बावजूद इसका रियर डिज़ाइन बिल्कुल प्रीमियम iPhone 17 Pro जैसा दिखता है, जिसमें मैट फिनिश बैक और स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. पहली नजर में देखने पर आपको आईफोन की याद जरूर आएगी. ये पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू कलर में आ सकता है.इस फोन को भारत में  में 8 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च  होगा.

Infinix Smart 20 के लीक स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart 20स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है.
प्रोसेसरMediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर मिल सकता है.
बैटरी और चार्जर5200mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जर मिल सकता है.
रैम और स्टोरेज 4GB रैम के साथ 64GB और128GB स्टोरेज मिल सकती है.
कैमरा8MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है.
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिल सकती है.

 

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन की अनुमानित कीमत

भारत में इनफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन को 7,499 से 9,999 हजार की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है.  सेल के लिए ये ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026