---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra का कैमरा क्या गूगल पिक्सल और आईफोन से भी होगा हाईटेक? जानें लीक फुल डिटेल्स

Samsung Galaxy S27 Ultra : सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्च में बने हुए हैं। इसके कैमरे की कुछ डिटेल्स सामने आयी हैं। जिन्हें देखकर यूडजर्स एक्साइटेड हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2026 2:22 अपराह्न

Samsung Galaxy S27 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra :  सैमसंग की सबसे पावरफुल गैलेक्सी एस27 सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। खबरों की मानें तो ये 2027 में दस्तक दे सकती है। इसका सबसे महंगा और पावरफुल  मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा स्मार्टफोन होगा।  इस बार कंपनी ने इसके लुक और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं, इस तरह की तमाम सारी खबरें चल रही हैं। इस फोन के कंपनी ने फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके कैमरे की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं। जिसके कारण  यूजर्स को लगने लगा है कि, क्या ये  गूगल पिक्सल और आईफोन जैसे हाईटेक मोबाइल को पीछे छोड़ सकता है।

Samsung Galaxy S27 Ultra  5G स्मार्टफोन में मिल सकता है हाईटेक कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं हैं कि, कंपनी इसे चार की जगह तीन कैमरों के सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 200MP का मेन कैमरा ISOCELL HP6 सेंसर मिल सकता है। ये LOFIC टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। तेज धूप और अंधेरे में अच्छा काम करेगा। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पेरिस्कोप लेंस के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 16MP का स्क्वायर सेल्फी सेंसर से लैस कैमरा मिल सकता है। हॉरिजॉन्टल कैमरा नए लेआउट के साथ मिल सकता है। ये कैमरा एडवांस एआई पर आधारित होगा। खबरों की मानें तो इस कैमरे से ल 8K और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps सपोर्ट के साथ की जा सकेगी। इससे सिनेमैटिक लेवल की फोटो और वीडियोग्राफी की जा सकेगी। इसे प्रोफेशनल लेवल की की फोटो और वीडियोग्राफी की जा सकेगी। इस कैमरे से गूगल पिक्सल और आईफोन के महंगे मडल को टक्कर दे सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultraस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X की डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। ये स्क्रीन प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक से लैस होगी।
बैटरी/ चार्जर5700mAh की बैटरी के साथ 65W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 ऑपरेटिंग सिस्टम ममिल सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिल सकता है।
इमरजेंसी फीचरएमर्जेन्सी और कनेक्टिविटी सेफ्टी फीचर से बिना इंटरनेट वाले एरिए में भी काम करेगा।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस अल्ट्रा जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस अल्ट्रा जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.42 लाख से लेकर 1.80 लाख के आस-पास का कीमत में पेश कर सकती है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है। इसका मुकाबला Apple iPhone 18 Pro Max और Google Pixel 11 Pro XL के साथ Vivo X300 Ultra जैसे बेहद हाईटेक और प्री मियम फ्लैगशिप से लैस फोन से हो सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026