---Advertisement---

OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन को क्या ये 5 चीजें बनाएंगी सबसे यूनिक?

OPPO Find X9 Ultra : ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकता है। ये अपने प्रीमियम कैमरे के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2026 3:34 अपराह्न

OPPO Find X9 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9 Ultra: ओप्पो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के कारण काफी चर्चा में बना हुआ है। ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन 21 अप्रैल 2026  को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।  इस फोन के कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसमें मिलने वाले फीचर्स आज तक किसी भी अन्य मोबाइल में नहीं मिले हैं। फोटो और वीडियोग्राफी के लवर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित होने वाला है। आज हम आपको ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा  के 5 यूनिक लीक फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1-OPPO Find X9 Ultra के कैमरे में क्या मिल सकता है नया?

ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन में कंपनी डीएसएलआर कैमरा जैसा विंटेज लुक दे सकती है। क्योंकि अभी ओप्पो ने इसे क्लियर नहीं दिखाया है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, फोन का लुक कैसा होगा। इसके बैक पैनल में एक बड़ा गोल कैमरा मिल सकता है। ये पूरी तरह से मेटल का बना होगा। जिसकी वजह से ये DSLR जैसा एक्सपीरियंस देगा।

2-सुरक्षा में होगा एक नंबर

फोन की एक और सबसे बड़ी खूबी IP68 और IP69 की रेटिग बताई जा रही है। जिसके कारण ये धूल और पानी से तो खराब होगा ही नहीं बल्कि इसमें बर्फ और भाप जैसे गर्म टेंपरेचर में भी सुरक्षा मिलेगी।

3-ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर

ओप्पो फाइंड एक्स 9 अल्ट्रा में कंपनी 7500mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। वहीं, 100W का सुपरवुग फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिग के साथ 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसकी बैटरी 2 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

4-जूम में क्या मिल सकता है हटकर

ओप्पो के इस अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन में कंपनी इन बिल्ट टेलीकन्वर्टर 10x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। कंपनी 50MP के रेजोल्यूशन वाला 20X ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

5-200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो अंधेरे में खींचेगा साफ फोटो और वीडियो

वहीं, फोटो और वीडियो को और भी अच्छा बनाने के लिए 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये बहुत ही कम लाइट में भी क्लीन फोटो और वीडियो बनाएगा।

ओप्पो फाइंड एक्स 9 अल्ट्रा स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत

OPPO Find X9 Ultra की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी इसे 1 लाख 50 हजार की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस तरह की तमाम खबरे चल रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026