---Advertisement---

क्या Google Pixel 8 Series के ये फीचर्स iPhone 15 का कर पाएंगे मुकाबला, यहां जानें सबकुछ

Google Pixel 8 Series जल्द ही मार्केट में लॉन्च की जा सकती है तो दूसरी तरफ आईफोन सीरीज का भी बिगुल बज चुका है। ऐसे में इन दोनों ही सीरीज को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। यहां हमने दोनों का ही संभावित फीचर्स के आधार पर कंपेरिजन किया है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 30, 2023 12:18 अपराह्न

Google Pixel 8 Series
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 8 Series: टेक कंपनी गूगल ने स्मार्टफोन सेगमेंट में भी अपनी अच्छी पैंठ मजबूत कर ली है। यही कारण है कि गूगल के स्मार्टफोन भी यूजर्स को काफी रास आ रहे हैं। इन दिनों कंपनी Google Pixel 8 Series को लेकर खूब चर्चा में हैं। कई जगह तो इस सीरीज को लेकर फीचर्स की भी डिटेल लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है ये सीरीज एंड्रॉइड 14 के साथ एंट्री करेगी और इसकी टक्कर एप्पल की iPhone 15 सीरीज से मानी जा रही है। ऐसे में अब इन दोनों ही टेक धुरंधरों के इन दोनों स्मार्टफोन्स की टक्कर काफी रोचक हो सकती है। हम यहां इन दोनों के ही संभावित फीचर्स के बारे में जान रहे हैं।

Google Pixel 8 Series में क्या हो सकता है खास

गूगल के स्मार्टफोन्स बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं और कंपनी की ये मंशा भी है कि वह यूजर्स को कैमरा क्वालिटी के लिहाज से निराश नहीं होने देंगे। पिक्सल 8 सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें बेहतर फोटोग्राफी रिजल्ट के लिए टेलीस्कॉपिक लेंस संभावित तौर पर प्रदान किया जा सकता है। कैमरे में कुछ फीचर्स अपग्रेड के तौर पर भी शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पिक्सल सीरीज में बेहतर बैटरी प्रदान की जा सकती है और खास बात है इसमें आर्टिफिशियल से संबधित कुछ फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

iPhone 15 सीरीज यहां जानें खास बातें

iPhone 15 सीरीज को लेकर कहा जा रहा  है कि सितंबर महीने वैश्विक स्तर पर लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के तहत आईफोन के परंपरागत चार मॉडल पेश किए जा सकते हैं हालांकि इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल की ये सीरीज कई ऐसे बदलावों के साथ पेश की जाएगी। जो विगत सीरीज में देखने को नहीं मिलते हैं। इसमें चार्जिंग की जगह लाइटिंग पोर्ट को रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट की सुविधा कंपनी दे सकती है और इसमें बैटरी क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।

यहां दोनों के संभावित फीचर्स बताए गए हैं और इन्हीं के आधार पर ये कंपेरिजन किया गया है। किसी भी कंपनी की तरफ से  सटीक फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026