---Advertisement---

iPhone 15 Pro की ये खूबी क्या iPhone 16 Pro में भी होगी रिपीट?

iPhone 16 Pro फोन में iPhone 15 Pro वाली खासियत मिल सकती है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 3, 2024 12:52 अपराह्न

iPhone 16 Pro संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Pro: एप्पल हर साल अपनी एक बेहद शानदार सीरीज को पेश करता है। इस साल भी कंपनी एक नई सीरीज से दस्तक देकर यूजर्स को फिर से हैरान करने वाली है। इसकी वजह है इस बार की सीरीज में अब तक के सबसे अलग और यूनीक फीचर्स मिलने की उम्मीद। iPhone 16 Series में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI मिलने की भी पूरी उम्मीद है। इस सीरीजी के महंगे होने की भी काफी खबरें चल रही हैं। इस सीरीज के सबसे महंगे मॉडल्स iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max बताए जा रहे हैं। आज हम आपको iPhone 16 Pro मॉडल्स में मिलने वाली कुछ खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो iPhone 16 Pro फोन में iPhone 15 Pro की तरह टाइटेनियम बॉडी मिल सकती है।

iPhone 16 Pro में मिल सकती है खास तरह की टाइटेनियम बॉडी

आपको बता दें, टाइटेनियम काफी हल्का और मजबूत माना जाता है। ये एक स्टेनलेस स्टील के बराबर पावरफुल होता है। टाइटेनियम बॉडी ना सिर्फ मजबूत होती है बल्कि ये काफी सुंदर और चिकनी भी होती है, जिसकी वजह से फोन काफी अट्रेक्टिव और यूनीक लगता है।

टाइटेनियम में एक खूबी ये भी होती है कि, इसमें कभी भी जंग नहीं लगता है। इसलिए इससे बोल्ट, नट, स्क्रू जैसी तमाम चीजें बनाई जाती हैं। टाइटेनियम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल विमान में किया जाता है। ये ज्यादा से ज्याद तापमान को भी झेल सकता है। यही वजह है कि, एप्पल ने सबसे पहले टाइटेनियम बॉडी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल में भी दी थी। अब ये आईफोन 16 की सीरीज में भी मिल सकता है। फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iPhone 16 Series के संभावित फीचर्स

iPhone 16 Series की बात करें तो इस सीरीज में OS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ A17 Pro के प्रोसेसर के साथ AI फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही इस बार की सीरीज की डिस्प्ले भी बड़ी भी हो सकती है। एप्पल अपनी फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें 48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे कैमरे फीचर्स दे सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

मार्च 13, 2026

Vivo Y51 Pro

मार्च 12, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 12, 2026

AI in Stock Market

मार्च 12, 2026

Google Gemini AI

मार्च 12, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 12, 2026