---Advertisement---

Vivo X Fold 6 का ये बड़ा बदलाव क्या फोल्डेबल फोन की दुनिया का पलटेगा इतिहास? जानें यूनिक लीक फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो बहुत जल्द एक बेहद खास फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो एक्स फोल्ड6 में पहली बार कंपनी कुछ ऐसा दे सकती है , जो आज से पहले किसी अन्य मोबाइल कंपनी ने नहीं दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 5:03 अपराह्न

Vivo X Fold 6
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X Fold 6 :  मोबाइल मार्केट में फोल्डेबल फोन की डिमांड अचानक से बढ़ने लगी है। जिसके कारण कई देसी और विदेशी कंपनियां किफायती कीमत और बेहद हाईटेक फीचर्स के साथ मुड़ने वाले फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन इसी साल जून 2026 तक लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसमें पहली बार यूनिक कैमरा देने जा रही है। अगर ये अफवाह सच साबित होती है तो वीवो का ये एक एतिहासिक कदम होगा।

Vivo X Fold 6  फोल्डेबल फोन का सबसे बड़ा अपडेट

लीक खबरों की मानें तो वीवो एक्स फोल्ड 6 में कंपनी पहली बार 200MP प्राइमरी सेंसर का मेन कैमरा दे रही है। इतना बड़ा हाई-रेजोल्यूशन वाला सेंसर किसी भी कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। फोल्डेबल फोन में स्पेस की कमी होती है। जिसके कारण इतना बड़ा सेंसर नहीं लग पाता है। लेकिन इस असंभव काम को वीवो कर सकता है। अगर कंपनी ये करने में कामयाब हो जाती है तो वीवो का नाम फोल्डेबल फोन के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा।

वीवो एक्स फोल्ड 6 का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo X Fold 6स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.03-इंच की मुख्य 2K LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, 6.53-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP59 की रेटिंग मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी और चार्जर7000mAh की बैटरी 100W के चार्जर के साथ आ सकती है। दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 50W का रिवर्स चार्जिग मिल सकती है।
कैमरा200MP का मेन कैमरा Zeiss ऑप्टिक्स के साथ मिल सकता है। ये तेज धूप और अंधेरे में क्लियर फोटो और वीडियो बनाएगा। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। कैमरे में एआई के साथ कई हाईटेक मोड मिल सकते हैं।

 

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

वीवो एक्स फोल्ड 6 को कंपनी 1.60 लाख के आस-पास की कीमत में जून 2026 तक लॉन्च कर सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 10 Pro Fold और OnePlus Open 2 जैसे फोल्डेबल फोन से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026