---Advertisement---

Jio के इन प्लान से Netflix और Amazon Prime का उठायें एक साथ ‘मुफ्त में लुत्फ’, जल्द करें रिचार्ज

Jio Plans: अगर आप Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपके पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। इन दोनो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान आपको बिल्कुल फ्री में भी मिल सकते हैं। आपको बता दें देश में 5G सेवा शुरू हो चुकी है ऐसे में टेलिकॉम ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 7, 2023 5:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jio Plans: अगर आप Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपके पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। इन दोनो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान आपको बिल्कुल फ्री में भी मिल सकते हैं। आपको बता दें देश में 5G सेवा शुरू हो चुकी है ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज प्लान OTT के साथ आने वाले कई तरह के पोस्टपेड प्लान भी आपको दे रहीं हैं। जिसके जरिए आपको Netflix और Amazon Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान दिये जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी।
ये भी पढ़ें: मिनटों में गर्मी को छूमतंर कर देगा MarQ by Flipkart 4-in-1 convertible AC, आधी कीमत पर खरीदने का बढ़िया मौका

Jio के इन पोस्टपेड प्लान के साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलता है फ्री

399 रुपये वाला Postpaid प्लान

Jio की तरफ से पहला पोस्टपेड प्लान 75 जीबी डेटा के साथ आने वाला 399 रुपये में आता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी  दिये जाते हैं। इस प्लान में Netflix और Amazon Prime और Jio App का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

599 रुपये वाला Postpaid प्लान

Jio का दूसरा पोस्टपेड प्लान 599 रुपये वाला है, जिसमें आपको कंपनी 100 GB डाटा के साथ में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, हर दिन के लिए 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के तहत Netflix, Amazon Prime और Jio App का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है। इसके साथ ही एक एडिशनल जियो सिम भी कंपनी साथ में देती है।

799 रुपये वाला Postpaid प्लान

Jio के इस 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन के लिए 100 एसएमएस भी दिये जाते हैं। साथ ही इसमें आपको 150 GB डेटा के साथ में Netflix, Amazon Prime व Jio App को आप बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान के तहत दो अतिरिक्त सिम आपको कंपनी की तरफ से मिलेंगे।

999 रुपये वाला Postpaid प्लान

Jio का 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान खरीद कर आप भी आप Netflix, Amazon Prime व Jio App को बिल्कुल मुफ्त में यूज कर सकते हैं। इस प्लान में 200 GB डेटा के साथ में 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलती है। इसके अलावा दो एडिशनल सिम भी आपको कंपनी आपको दे रही है।

1499 रुपये वाला Postpaid प्लान

Jio का आखिरी प्लान 1499 रुपये का है जिसमें कंपनी 300GB डेटा ऑफर करती है। इसके साथ ही 100 एसएमएस पर डे के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दि जाती है। इसमें भी Netflix, Amazon Prime व Jio App का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026