---Advertisement---

Xiaomi 17T: क्या ये स्मार्टफोन सिनेमैटिक वीडियोग्राफी करने वालों के लिए बनेगा वरदान ? लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स

Xiaomi 17T: शाओमी 17 टी के जल्द पेश होने की चर्चा है। ये एक प्रीमियम फीचर्स से लेस फोन बताया जा रहा है। इसे कंपनी भारत सहित ग्लोबल मार्केट में जून 2026 तक लॉन्च कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 4:57 अपराह्न

Xiaomi 17T
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17T: चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी यूजर के बजट और जरुरतों को देखते हुए स्मार्टफोन पेश करती रहती है। अभी हालहि में कंपनी ने शाओमी 17 सीरीज को लॉन्च किया है। खबरों की मानें तो इसी सीरीज का टी वर्जन पेश होने वाला है। शाओमी 17 टी को मई और जून 2026 तक पेश किए जाने की खबरें चल रही हैं। इस फोन में सिनेमैटिक फोटोग्राफी के लिए लाइका ट्यून्ड कैमरा सिस्टम मिल सकता है। ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

Xiaomi 17T 5जी के कैमरे में क्या मिल सकता है यूनिक?

शाओमी 17 टी के कैमरे को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे लाइका ट्यूनिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हाई क्वालिटी की फोटो और वीडियो बनाने के लिए 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ मिल सकता है। वहीं, 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दे सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि,  इसमें 50MP का हाई-रेसोल्यूशन सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोटो और वीडियो की हाई क्वालिटी को बढ़ाने के लिए एआई मिल सकता है।

शाओमी 17 टी  का प्रोसेसर, बैटरी  और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17Tस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.88-इंच की एक बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। तेज धूप में भी ये स्क्रीन दिखेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8500 का पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 12GB की एआई रैम मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जर7000mAh की बैटरी 100W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है। वहीं, 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगफोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।
डिस्प्ले प्रोटेक्शनस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass की प्रोटेक्शन मिल सकती है।

 

शाओमी 17 टी की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

शाओमी 17 टी की लॉन्चिग और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये मई-जून 2026 तक ग्लोबल मार्केट में पेश हो सकता है। इसकी संभावित कीमत 80 हजार के आस-पास हो सकती है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026