---Advertisement---

Xiaomi ने लॉन्च किया 32 इंच का F2 Fire TV, इन खास फीचर्स से मिलेगा थिएटर वाला फील

शाओमी ने यूरोप में अपनी F2 Fire TV सीरीज में 32 इंच की स्मार्ट टीवी को लाइनअप किया है। इसमें नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स भी सपोर्ट करते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 22, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Xiaomi F2 Fire TV
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi F2 Fire TV: शाओमी ने अपने पोर्टफोलियो में एक और स्मार्ट टीवी को जोड़ा है। कंपनी ने एक 32 इंच की Xiaomi F2 Fire TV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने F2 Fire TV लाइनअप में 32 इंच के LED HD TV को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस 32 इंच वाली टीवी में 1366 x 768 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन और 60 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इस लेटेस्ट लॉन्च टीवी में 178 डिग्री व्यूइंग मिलता है। इसमें कई पॉपुलर OTT ऐप्स सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इस 32 इंच की स्मार्ट टीवी के बारे में।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

मिल रहे हैं ये स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि Xiaomi F2 Fire TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 1366 x 768 Pixels का रेजॉल्यूशन और 60 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसमें बिल्ट-इन 10 वॉट स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी ऑडियो, DTS-HD को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई, HDMI, USB 2.0, 3.55mm जैक दिया गया है। इसमें Fire OS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम कनेक्ट करता है। स्टोरेज के लिए इस टीवी में 1.5GB RAM और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इस 32 इंच के F2 Fire TV में Amazon Alexa Voice Command के जरिए इस डिवाइस के साथ अन्य गैजेट्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

ModelXiaomi F2 Fire TV
Display Size32 Inches
Display Resolution1366 x 768 Pixels
Refresh Rate60 Hz
SpeakerBuilt in 10 Speakers
Storage1.5GB/8GB

सपोर्ट करते हैं ये OTT प्लेटफॉर्म्स

इसके अलावा इसमें Android और iOS या मैक से वायरलेस कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव आदि OTT प्लेटफॉर्म्स भी सपोर्ट करते हैं।

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इस 32 इंच के F2 Fire TV की कीमत 399 यूरो यानी भारतीय रुपयों में लगभग 35940 रुपए हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम आती हैं भारत की ये सबसे सस्ती CNG कारें! माइलेज और फीचर्स के दम पर बनी किंग

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026