---Advertisement---

TV Remote गुम होने या साइज छोटा होने से हो जाते हैं परेशान, तो यहां पढ़िये समाधान

TV Remote: आज टेक्नोलॉजी के दौर में कई तरह के गैजेट उपलब्ध हैं जो आपके जीवन में काफी मनोरंजन लेकर आते हैं। आज के समय में गैजेट्स को स्मार्ट होने के साथ उन्हें छोटा और कैरिएबल बनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो आप इस पर कुछ न कुछ ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 12, 2023 5:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

TV Remote: आज टेक्नोलॉजी के दौर में कई तरह के गैजेट उपलब्ध हैं जो आपके जीवन में काफी मनोरंजन लेकर आते हैं। आज के समय में गैजेट्स को स्मार्ट होने के साथ उन्हें छोटा और कैरिएबल बनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो आप इस पर कुछ न कुछ देखते ही होंगे लेकिन आप टीवी पर प्रोग्राम देखने या चैनल बदलने के लिए टीवी का रिमोट जरूर इस्तेमाल जरूर करते होंगे। ऐसे में आपका रिमोट छोटा भी हो सकता है या कभी खो भी सकता है, तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy z fold 4 की टेंशन बढ़ाने आ रहा Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन, इन फीचर से होगा लबालब

ये होती हैं परेशानियां

आपके पास स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले तो बड़ी होती होगी लेकिन इन स्मार्ट टीवी के साथ आने वाले रिमोट या तो काफी छोटे होते हैं या रिमोट में आने वाले बटन का साइज काफी कम होता है। तो यूजर को रिमोट इस्तेमाल करने में काफी परेशानी भी होती होगी। इसके साथ ही ऐसा भी होता होगा कि कभी टीवी का रिमोट भी खो जाता होगाया आप रिमोट को कहीं रख कर भूल जाते होंगे। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इसे दूर कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने स्मार्ट टीवी को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

ऐसे करें रिमोट की जगह अपने मोबाइल को इस्तेमाल

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Android TV Remote Control ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • फिर ऐप को ओपन करें और इसके बाद अपने स्मार्ट टीवी को आपके पास मौजूद स्मार्टफोन से कनेक्ट करें।
  • फिर अपने स्मार्ट टीवी में रिमोट कंट्रोल ऐप को सर्च करें और अपने स्मार्रट टीवी का मॉडल नंबर देखें। फिर इसे सेलेक्ट करें। टीवी मॉडल सलेक्ट होने के बाद एक PIN नंबर आपके टीवी पर दिखेगा।
  • इस नंबर को आप अपने मोबाइल ऐप में सब्मिट कर दें और पिन मैच होते ही आपका स्मार्टफोन और टीवी एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए आपके स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर सेंसर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026