---Advertisement---

Animal Viral Video: सनक! क्या हुआ जब बेखौफ होकर आदमी करने लगा मगरमच्छ की सवारी? वीडियो का अंत दहला रहा

Animal Viral Video: इंसान को धरती पर सबसे दिमाग वाला जीव माना जाता है। क्योंकि मनुष्य के पास सही और गलत परखने की शक्ति हैं। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग ऐसी सनक भरी चीजें कर जाते हैं, जिन्हें देखकर यकीन नहीं होता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2024 5:25 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसान को धरती पर सबसे दिमाग वाला जीव माना जाता है। क्योंकि मनुष्य के पास सही और गलत परखने की शक्ति हैं। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग ऐसी सनक भरी चीजें कर जाते हैं, जिन्हें देखकर यकीन नहीं होता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक आदमी बेवजह मुसीबत मोल ले रहा है। आदमी बड़े से मगरमच्छ की सवारी करने के लिए उसकी कमर पर बैठ जाता है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

मगरमच्छ की सवारी करना आदमी को पड़ा भारी

इस Animal Viral Video को aaron198096 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ अपने बाड़े में लेटे हुए हैं। तभी वहां पर एक आदमी आता है और मगरमच्छ की कमर पर बैठ जाता है। ये आदमी इस चीज को इतना बेखौफ होकर कर रहा है कि, देखने वालों को यकीन नहीं हो रहा है। ये सिर्फ मगरमच्छ की पीठ पर नहीं बैठ रहा बल्कि उसके अगले हाथ को भी हिला रहा है। आदमी के हाथ में एक डंडा है और वह उससे मगमच्छ को छेड़ रहा है। ये आदमी ये सबकुछ कर ही रहा होता है कि, तभी उसकी तरफ दूसरा मगरमच्छ बढ़ता है, इससे बचने के लिए ये जैसे ही पहले वाले मगरमच्छ की कमर से उतरता है वैसे ही मगरमच्छ उसकी टांग को पकड़ लेता और हमला कर देता है। आदमी की किस्मत अच्छी है, वो बच जाता है।

Animal Viral Video लोग हंस रहे

इस खौफनाक वीडियो को aaron198096 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के भी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर इसे बहुत फनी बता रहा है तो वहीं, इसके साथ ही बहुत सारे लोग फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026