---Advertisement---

‘पंजाब में नफरत नहीं प्यार और साथ की फसल उगती…’ मोहाली में CM Bhagwant Mann ने लोगों को भाईचारा का दिया संदेश, कही ये बात

CM Bhagwant Mann: एक शाम भगवान शिव के नाम इवेंट में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के लोगों के बीच क्या ज्यादा मायने रखता है। नफरत की बजाय प्यार और साथ को लेकर बात करते दिखे सीएम ने खास संदेश दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 5:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों में भक्ति की अलख जगाने के लिए सरकार की तरफ से जगह-जगह पर एक शाम भगवान शिव के नाम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच मोहाली में सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर एकता का संदेश दिया और पंजाब को पीरों और गुरुओं की धरती बताए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यहां के लोग साथ और प्यार देना जानते हैं। आइए जानते हैं एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम की कई झलक को शेयर करते हुए क्या कहा है जो फिलहाल चर्चा का विषय बना है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से क्या खास बात कही है।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की खूबसूरती का किया जिक्र

कई तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा मोहाली में “एक शाम भगवान शिव दे नाम” इवेंट में शामिल होकर, मुझे संगत से बहुत प्यार और भगवान शिव का आशीर्वाद मिला… पंजाब की धरती गुरुओं और पीरों की धरती है। हमारा आपसी भाईचारा एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह है, यहां नफरत नहीं, प्यार और साथ की फसल उगती है।” ऐसे में सीएम भगवंत मान ने बता दिया कि पंजाब में लोगों को सिर्फ प्यार और साथ का संदेश दिया जाता है। नफरत को इस जगह पर सरकार की तरफ से तवज्जो नहीं दिया जाता है। उनके लिए हर एक का साथ विकास के लिए जरूरी है।

CM Bhagwant Mann हर किसी की मदद के लिए इस तरह हैं एकजुट

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “बुजुर्गों की भक्ति और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हम 1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए ‘तीर्थ यात्रा’ के लिए नई बसें शुरू करने जा रहे हैं… आपकी सरकार आपके टैक्स का पैसा आप पर खर्च कर रही है। मुफ़्त बिजली, ‘मावां-ध्यान सत्कार योजना’ के ज़रिए महिलाओं का सम्मान और तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं हमारी सोच का नतीजा हैं। हर हर महादेव!” यह सच है कि सीएम भगवंत मान राज्य के लोगों को सभी सहायता मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026