---Advertisement---

Dhurandhar 2 और बाहुबली में क्या है अंतर, राम गोपाल वर्मा ने बताया क्यों डूब सकती है साउथ फिल्में

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म को लेकर बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने क्यों कहा कि यह साउथ इंडस्ट्री के लिए मुसीबत बन सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 2:16 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: जैसे-जैसे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज तारीख नजदीक आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक गजब खुमार देखा जा रहा है। जहां इस सब के बीच राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ करते हुए एक बार फिर से यह कहा है कि साउथ फिल्म पर भारी पड़ सकती है और इसके आगे सब डूबने वाले हैं अगर यह 1500 से 2000 करोड़ कमा लेती है। इसके साथ ही राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यह धुरंधर के पार्ट 1 से ज्यादा कमाई करने वाली है। आइए जानते हैं आखिर डायरेक्टर ने आदित्य धर की फिल्म को लेकर क्या कहा जो चर्चा में है।

धुरंधर 2 बाहुबली से क्यों है अलग

धुरंधर 2 के बारे में बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह शानदार होगी। देखिए, किसी भी चीज़ से ज़्यादा, ऑडियंस ने कैरेक्टर्स और कहानी में बहुत ज़्यादा इन्वेस्ट किया है। मुझे लगता है कि वे पार्ट 1 से कैरेक्टर्स के ट्रैजेक्टरी को ही फॉलो करेंगे। उन्होंने दोनों पार्ट एक साथ शूट किए तो यह एक फिल्म के दो पार्ट जैसा होगा। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई ओवर-एक्सपेक्टेशन होगी। यह किसी फ्रेंचाइजी जैसा नहीं है। यह बाहुबली फिल्मों जैसा है। मुझे लगता है कि धुरंधर 2 पार्ट वन से बेहतर बिज़नेस करेगी। वे साउथ में धुरंधर 2 को ज़ोरदार प्रमोट कर रहे हैं।”

साउथ की फिल्मों पर क्यों भारी है Dhurandhar 2

इस दौरान राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर को लेकर कहा कि “इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक्शन कोरियोग्राफी की भाषा बदल दी है। आप लोगों को हवा में उड़ते और हवा में किक मारते हुए नहीं दिखा सकते। यह सब रियल होना चाहिए। आप देखिए, अगर धुरंधर 2 ₹1500-2000 करोड़ जैसे नंबर बनाती है, तो मुझे लगता है कि सभी साउथ फिल्में डूब जाएंगी। सभी साउथ फिल्में पुराने तरीके से डिजाइन की जाती हैं।”

गौरतलब है कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली धुरंधर आखिर क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। जहां एक बार फिर से आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त की वापसी हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026