---Advertisement---

Haryanvi Gana: ‘चूंदड़ी’ गाने में सपना का दिलकश अंदाज देख दिल हारे लोग, मीनाक्षी पांचाल की आवाज का चला जादू

Haryanvi Gana: सपना चौधरी का गाना 'चुंदड़ी' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वह एक बार फिर लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही है। फैंस इस गाने में उनके दिलकश अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। अपनी अदाओं से रिझाने में हरियाणवी डांसर हर बार कामयाब होती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2023 2:52 अपराह्न

Haryanvi Gana
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi Gana: सपना चौधरी अपने डांस मूव्स से गदर मचाना खूब जानती है और यही वजह है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। न सिर्फ पुराने गाने बल्कि नए गाने पर भी सपना का अंदाज दिलकश होता है और वह हर गाने से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। इस बीच एक बार फिर सपना ट्रेंड में आ गई है क्योंकि इस बार वह अपने नए गाने ‘चुंदड़ी’ में अलग अंदाज से कहर बरपाती हुई नजर आ रही है। इस न्यू रिलीज सॉन्ग में सपना का दिलकश अंदाज देखने लायक है और वह खूब तारीफें बटोर रही है। लहंगा चोली पहनकर सपना अपनी अदाओं से लोगों को हैरान करने में कामयाब रही।

दिलकश अंदाज में नजर आई सपना

‘चुंदड़ी’ गाने में सपना चौधरी पैरों में पायल, कानों में झुमके और गले में हार पहनी हुई नजर आ रही है। सिल्वर ज्वेलरी में सपना का यह राजस्थानी लुक काबिले तारीफ है और वह मीनाक्षी पांचाल के गाने पर एक बार फिर ठुमके लगाकर लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई है। वह जिस तरह एनर्जेटिक डांस मूव्स को दिखा रही है उसे देख फैंस के दिलों में घंटियां बजना तो लाजमी है। यही वजह है कि इस वीडियो को लोग ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं और यह ट्रेंड में है।

यहां देखें Video:-

मीनाक्षी पांचाल की आवाज में छाई सपना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो टी-सीरीज हरियाणवी यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसे कुछ ही घंटे में करीब 5000 व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी के फैंस के लिए ‘चुंदड़ी’ गाना वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस गाने में सपना के अपोजिट अपरिचित तोमर नजर आ रहे हैं तो इसे मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज दी है।मीनाक्षी के गाने पर सपना हर बार धूम मचा देती है और एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गई है। ‘चुंदड़ी’ गाने में सपना चौधरी का अंदाज और उनके डांस मूव्स किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026