---Advertisement---

PAN Card को Aadhar Card से लिंक करने की डेडलाइन हुई ख़त्म, अपने डिएक्टिवेट कार्ड को ऐसे करें एक्टिवेट   

PAN Card: भारत सरकार ने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार (Aadhar Card) से लिंक करने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में देखा जाए तो जो लोग पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhar Card) से  लिंक नहीं कर पाए उनके लिए काफी सिरदर्दी होने वाली है। 30 जून 2023 तक लिंक ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 10, 2023 4:49 अपराह्न | Updated: जुलाई 11, 2023 10:20 पूर्वाह्न

PAN Card
Follow Us
---Advertisement---

PAN Card: भारत सरकार ने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार (Aadhar Card) से लिंक करने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में देखा जाए तो जो लोग पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhar Card) से  लिंक नहीं कर पाए उनके लिए काफी सिरदर्दी होने वाली है। 30 जून 2023 तक लिंक करने की आखिरी डेडलाइन के बाद भारत सरकार अब उन सभी पैन कार्ड (PAN Card) को नियम के मुताबिक इनएक्टिव कर देगा। जिसके बाद लोगों को इसका इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपके लिए एक सुझाव लेकर आए है, अगर आपका पैन कार्ड (PAN Card) किसी भी वजह से आधार (Aadhar Card) से लिंक नहीं हो पाया तो इसमें डरने और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बस आपको कुछ स्टेप फॉलो करना है उसके बाद आप फिर से पैन कार्ड (PAN Card) को आधार (Aadhar Card) से लिंक कर सकेंगे। 

पैन कार्ड (PAN Card) को आधार (Aadhar Card) से कैसे लिंक करें ?

अब आप सोच रहे होंगे कि जब भारत सरकार (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) ने कोई तारिख आगे नहीं बढ़ाई है तो यह सब कैसे संभव होगा। लेकिन हम अब आपको बताते है कि कैसे आप फिर से अपने इनएक्टिव हुए कार्ड फिर से एक्टिवेट या फिर कैसे पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते है।   

सबसे पहले आपको incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा। इसके बाद आप यहां 1,000 रुपये के शुल्क के भुगतान के बाद फिर से पैन कार्ड (PAN Card) को आधार (Aadhar Card) से लिंक कर सकेंगे। इस सन्दर्भ में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी कि (CBDT) ने पहले ही कहा है कि यदि किसी यूजर का पैन निष्क्रिय (इनएक्टिव) हो जाता है तो वह 1,000 रुपये का जुर्माना देकर लिंक कर सकता है। 

PAN एक्टिव है या नहीं! यूजर्स इस तरह से चेक करें

जब से यह खबर सामने आई है कि ‘इनकम टैक्स डिपार्टमेंट’ ने डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया है, तब से लोग इस बात को लेकर डर रहें है कि उनका पैन कार्ड कहीं इनएक्टिव तो नहीं कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या इनएक्टिव है तो आप इसे घर पर ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। बस आपको कुछ स्टेप को फॉलो को करना होगा। 

बता दें कि सबसे पहले इनकम टैक्स फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा। इसके बाद . यहां Quick Links सेक्शन में जाकर Verify Your PAN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वहां आपको अपना नाम डेट ऑफ़ बर्थ के साथ-साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ OTP आने के बाद उसे वेरीफाई कर देना होगा। ऐसे में अब आपके स्क्रीन के ऊपर पैन कार्ड का स्टेटस शो कर देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 12, 2026