---Advertisement---

Petrol Diesel Price: लखनऊ के साथ इन शहरों में मेहंगा हुआ पेट्रोल का दाम, जानिए आपके यहां क्या है नई कीमत

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर हर रोज सरकारी तेल कंपनियां देशभर में पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। ऐसे में आज यानी 27 मई 2023 को भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 27, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: मई 27, 2023 8:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर हर रोज सरकारी तेल कंपनियां देशभर में पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। ऐसे में आज यानी 27 मई 2023 को भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है बता दें कि डब्लू टी आई क्रूड ऑयल 71.90 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में 0.01 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ 76.17 बादल पर चल रहा है।

अलग अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में आज नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी के साथ पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी के साथ हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

ये भी पढे़ं: Rahul Gandhi Passport मामले पर आया कोर्ट का फैसला, जानें 10 की जगह 3 साल के लिए क्यों मिली NOC ?

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी के साथ चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर है।

घर बैठे चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

सरकारी तेल कंपनियां हाथ दो 6 बजे पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमती जारी कर देती है। ऐसे में अगर आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमती देखना चाहते हैं तो आप एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक को आर एस पी कोट डालकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन वाली याचिका खारिज, SC ने जमकर लगाई फटकार, कहा- अगली बार जुर्माना लगेगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 12, 2026

Donald Trump

मार्च 29, 2026