---Advertisement---

Rahul Gandhi ने खाली किया सरकारी बंगला, आज खुद अधिकारी को सौपेंगे चाबी

मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुना दी है जिसके बाद पिछले महीने उनकी संसद की सदस्यता भी खत्म हो गई है। राहुल गांधी सरकारी आवास को पूरी तरह से खाली करने के बाद शनिवार को लोकसभा के सचिवालय को इस आवास की चाबी सौंपेंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 22, 2023 9:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं, कभी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तो कभी मानहानि के केस को लेकर। बता दें कि, मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुना दी है जिसके बाद पिछले महीने उनकी संसद की सदस्यता भी खत्म हो गई है।

लोकसभा के सचिवालय को सौपेंगे चाबी

संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने सरकारी आवास 12 तुगलक लेन को पूरी तरह से खाली कर दिया है। राहुल गांधी इस आवास में पिछले 2 दशक से रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस सरकारी आवास को पूरी तरह से खाली करने के बाद शनिवार को लोकसभा के सचिवालय को इस आवास की चाबी सौंपेंगे।

Also Read: इस तरह से कूलर चलाने पर क्या कम होती है इसकी परफॉर्मेंस! जानें क्या है सच

अब कहां रहेंगे राहुल गांधी ?

सचिवालय को चाबी सौंपने के बाद ऐसा बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में ही रहेंगे। कुछ समय से राहुल गांधी का सामान 12 तुगलक लेन से 10 जनपथ में शिफ्ट किया जा रहा था। ऐसे में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ ही सरकारी आवास में रहेंगे।

22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का मिला था नोटिस

मार्च 2023 को सूरत की एक अदालत में राहुल गांधी को मोदी उपमान के संबंधित मामले में टिप्पणी को लेकर दोषी ठहराया था और उन्हें 2 साल की सजा भी सुनाई थी जिसके बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके कारण उनकी संसद की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने अयोग्य ठहराए जाने के लिए अगले दिन ही राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनसे 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा था। आपको को बता दें कि, राहुल गांधी पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद हुए थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने वायनाड से लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करके यहां से सांसद बने थे।

Also Read: Salman Khan की ये 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में आपको दे सकती है धमाकेदार वीकेंड! OTT पर घर बैठे उठाएं मजा

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026