---Advertisement---

नैशनल क्रश Rashmika Mandanna के पाउट पर आया फैंस का दिल, तस्वीर देख बुलाया ‘क्रशमिका’

Rashmika Mandanna: नैशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना की ख़ूबसूरती के आज करोड़ों फैंस हैं। अभिनेत्री साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानीं जाती हैं। वहीं उनके फैंस भी अपनी चहेती अभिनेत्री की एक तस्वीर पाने के लिए तरसते रहते हैं। फैंस की इसी बेसब्री को देखते हुए अब रश्मिका ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 12, 2023 5:05 अपराह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna: नैशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना की ख़ूबसूरती के आज करोड़ों फैंस हैं। अभिनेत्री साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानीं जाती हैं। वहीं उनके फैंस भी अपनी चहेती अभिनेत्री की एक तस्वीर पाने के लिए तरसते रहते हैं। फैंस की इसी बेसब्री को देखते हुए अब रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तसवीर देखकर फैंस भी उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। 

पाउट करतीं दिखीं Rashmika Mandanna 

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इन्स्टाग्राम पर शनिवार को Rashmika Mandanna ने अपनी एक ख़ूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रश्मिका बेज रंग के सोफ़े पर बेज रंग का आउटफ़िट पहने दिख रही हैं। उनके लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने बेज रंग की प्लाज़ा पैंट के साथ उसी रंग की एक शर्ट और उसके अंदर टी शर्ट भी पहनी है। रश्मिका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वह खुले बालों के साथ पाउट करतीं नज़र आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में एक रेड हार्ट और एक टेडी बियर वाला इमोजी बनाया। 

तस्वीर देख खुश हुए Rashmika Mandanna के फैंस 

Rashmika Mandanna की यह तस्वीर देखकर उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। वह सभी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट करके अपनी ख़ुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। ऐसे ही फैंन ने अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “क्रशमिका”। दूसरे ने कमेंट किया “फ़िल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर और कोई नहीं है। आप बेहद खूबसूरत हैं”। एक और फैंन ने लिखा “मुझे यह अच्छा लगा कि आपका चेहरा इतना भावपूर्ण है…चाहे आप कुछ भी करें आप खूबसूरत और प्यारी ही लगतीं हैं”।

इन फ़िल्मों में नज़र आएँगी रश्मिका 

आख़िरी बार तेलुगु फ़िल्म वारासुडु (Vaarasudu) में नज़र आईं Rashmika Mandanna अब जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फ़िल्म एनिमल (Animal) में दिखाई देंगी। यह फ़िल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास तेलुगु ब्लॉकबस्टर पुष्पाः द राइज़ (Pushpa: The Rise) का सीक्वेल पुष्पाः द रूल (Pushpa: The Rule) भी है। इस फ़िल्म में रश्मिका और अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now