---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show S4: कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा की हालत की खराब, वीडियो देख घूम जाएगा सिर

The Great Indian Kapil Show S4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का आगाज 20 दिसंबर से नेटफिलिक्स पर हो रहा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो की पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा बनी हैं। उनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 20, 2025 2:51 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show S4
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show S4: कपिल शर्मा एक बार फिर से नेटफिलिक्स पर अपने नए मेहमानों के साथ ऑडियंस को गुदगुदाने आ रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ का आगाज 20 दिसबंर से हो रहा है। इस सीजन की पहली गेस्ट देसी से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा से हो रही है। एक्ट्रेस ने कपिल के शो का एक प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। जिसमें वो कॉमेडी स्टार के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा का हंस-हंसकर बुरा हाल है।

The Great Indian Kapil Show S4 में प्रियंका चोपड़ा ने की मस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरफ से इस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया गया है। जिसमें वो कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। नवजोत सिद्धू से लेकर गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर के साथ वो हंसी-मजाक कर रही है।

इस दौरान पूरी टीम उन्हें काफी हंसी रही हैं। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो चुका है। प्रोमो के अंत में वो बोल ही देती है कि, इतना हंसना तो वो भूल ही चुकी हैं। देसी गर्ल के साथ कॉमेडी किंग की ये जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ कब और कहां देखें?

कपिल शर्मा के कॉमेडी के चौथे सीजन की पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा बनकर पहुंची हैं। जहां पर कपिल के साथ उन्होंने खूब रंग जमाया। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ को 20 दिसबंर यानी की रविवार से रात आठे बजे नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। जब से चोथे सीजन का ट्रेलर आया है तब से फैंस इसे देखने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा कपिल के शो में छठी बार आ रही हैं। यही वजह है कि, प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस बेताब हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026