---Advertisement---

Turkiye Election 2023: Recep Tayyip Erdogan 11 वीं बार बने तुर्की के राष्ट्रपति, PM Modi ने ट्वीट कर दी बधाई

Turkiye Election 2023: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कमाल केलिकदारोगलु को करीब 4 फीसदी वोटों के अंतर से हराकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। एर्दोगन ने 11 वीं बार तुर्की के राष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने देश ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 29, 2023 2:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Turkiye Election 2023: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कमाल केलिकदारोगलु को करीब 4 फीसदी वोटों के अंतर से हराकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। एर्दोगन ने 11 वीं बार तुर्की के राष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने देश की जनता का अभिवादन करते हुए जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी नागरिकों को धन्यवाद देता हूं ,जिन्होंने अगले 5 साल के लिए मुझे फिर से देश की कमान सौंपी है।

रन ऑफ वोट में मारी बाजी

रेसेप तैयप एर्दोगन के एक बार फिर से चुनाव जीतते ही तुर्की में चली आ रही राजनीतिक उथल पुथल थम जाने की उम्मीद है। 14 मई को हुए पहले चरण के मतदान में कोई नतीजा नहीं निकला था। एक भी उम्मीदवार जरूरी 50 फीसदी वोटिंग के आंकड़े को नहीं छू सका था । लेकिन उसके बाद हुए दूसरे चरण के रन ऑफ वोट में जोरदार वापसी करते हुए एर्दोगन ने कुल 52.1 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। आश्चर्य वाली बात है कि कमाल केलिकदारोगलु ने दोनों ही चरण में नजदीकी कड़ीं टक्कर दी है। जहां पहले चरण में 45 फीसदी से अधिक मत मील तो उन्हें दूसरे चरण में भी 48.92 फीसदी मत प्राप्त हुए।

इसे भी पढ़ेंःTurkiye Election 2023: Erdoğan और Kilicdarogluk के बीच कड़ी टक्कर के बीच ‘रन ऑफ वोटिंग’, जानें दूसरे चरण के वोटिंग की वजह

पीएम मोदी ने दी ट्वीट कर बधाई

रेसेप तैयप एर्दोगन को 11 वीं बार तुर्की के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि “बधाई हो @ RTErdogan तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर! मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे द्विपक्षीय संबंध और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग निरंतर बढ़ता रहेगा।

इसे भी पढ़ेंःNew Parliament Building: तमिल परंपराओं से सेंगोल की होगी नई संसद में स्थापना, जानें क्या है इसका चोल साम्राज्य से संबंध?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026