---Advertisement---

क्या ताबड़तोड़ चलाने के बाद भी कूल रहेगा iPhone 17 Ultra? ऐसा हो सकता है Apple iPhone 17 Pro Max को रिप्लेस करने वाले फोन!

iPhone 17 Ultra: एप्पल कंपनी इस साल Apple iPhone 17 Pro Max को रिप्लेस करके iPhone 17 Ultra फोन उतार सकती है। लीक खबरों में इस नए मॉडल के फीचर्स को लेकर चर्चा है। आज हम आपको आईफोन 17 अल्ट्रा के संंभावित फीचर्स के बारे में बताएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 19, 2025 11:14 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Ultra: एप्पल इस साल iPhone 17 series को पेश कर सकती है। इस सीरीज के साथ कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro जैसे मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। इस बीच लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, सबसे बड़ा बदलाव कंपनी iPhone 17 Pro Max के मॉडल में कर सकती है। खबरों की मानें तो इस Smartphone की जगह iPhone 17 Ultra ले सकता है। टेक मार्केट में चल रही अफवाहों के अनुसार, आईफोन 17 अल्ट्रा को कूल रखने के लिए कंपनी Vapor Chamber Cooling System जैसे फीचर को जोड़ सकती है। इसमें लंबी बैटरी के साथ डिस्प्ले में भी बदलाव किया जा सकता है।आज हम आपको आईफोन 17 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स और बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसा हो सकता Apple iPhone 17 Pro Max की जगह लेने वाला iPhone 17 Ultra?

लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की जगह लेने वाले iPhone 17 Ultra फोन में छोटा Dynamic island मिल सकता है। इस महंगे मॉडल की स्क्रीन भी बढ़ सकती है। अगर कंपनी आईफोन 17 सीरीज के साथ अल्ट्रा मॉडल उतारती है तो ये एप्पल का पहला अल्ट्रा मॉडल होगा। लीक खबरों में इस फोन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि, इसमें बड़ी बैटरी मिल सकती है, जिसकी वजह से इसका साइज थोड़ा मोटा हो होता है। कंपनी इसमें M3 Ultra  का पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है। वहीं, A18 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। खबरों की माने तो Apple इस फोन के लुक पर काफी काम कर रही है, जिसकी वजह है इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है। Apple अपने इस iPhone में अलग से Game features जोड़ सकती है। इस फोन को कूल रखने के लिए और हाई परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें Vapor Chamber Cooling System जोड़ा जा सकता है।

आईफोन 17 अल्ट्रा को लेकर Apple ने नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी

फिलहाल Apple iPhone 17 Pro Max फोन के रिप्लेस होने और नए iPhone 17 Ultra जैसे मॉडल के आने की अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकरी एप्पल कंपनी ने नहीं दी है। लॉन्च से पहले वायरल हो रहे ये रेंडर्स यूजर्स को iPhone की तरफ और भी ज्यादा अट्रेक्ट कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026