---Advertisement---

श्रद्धांजलि सभा या मजाक? Asha Bhosle को याद करते हुए फिसली आगरा मेयर की जुबान, गैरजिम्मेदाराना हरकत देख बिफरे यूजर्स ने लगाई क्लास

Asha Bhosle के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर का गैरजिम्मेदाराना रवैया देख यूजर्स बिफर उठे हैं। उन्होंने आगरा मेयर की जमकर क्लास लगाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 13, 2026 3:01 अपराह्न

Asha Bhosle
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle: यूपी के आगरा जिले से एक ऐसा वीडियो क्लिप सामने आया है जिसे देख शायद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएं। इस वायरल वीडियो में आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर नजर आ रही हैं। दरअसल, आशा भोसले  के निधन के बाद आगरा मेयर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए जरा सी भी गंभीरता नहीं रखी। हेमलता दिवाकर आशा भोसले के बारे में कुछ नहीं जानती थी। उन्होंने अपने सहयोगियों से पूछा कि वे गीतकार थीं या नहीं। फिर शुरू में हंसी और अंतत: टूटे-फूटे शब्दों में आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उनकी गैरजिम्मेदाराना हरकत देख यूजर्स बिफर उठे हैं।

Asha Bhosle को याद करते हुए फिसली आगरा मेयर की जुबान!

आगरा मेयर का नाम सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, बीते कल गीतकाल आशा भोसले के निधन के बाद हेमलता दिवाकर की गैरजिम्मेदाराना हरकत सामने आई।

हेमलता दिवाकर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते वक्त बिल्कुल गंभीर नहीं नजर आई। पहले उन्होंने आशा भोसले के बारे में जानकारी ली और फिर उन्होंने पहले स्वर कोकिला के बजार सुर कोकिला कहा और उनका गलत नाम लेते हुए आशा घोंसले बोला। इसके बाद हेमलता दिवाकर श्रद्धांजलि शब्द का भी गलत उच्चारण करते सुनी गईं। इससे जुड़ा वायरल वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने इसे पोस्ट किया है जिसको लेकर खूब सनसनी मची है।

बिफरे यूजर्स ने लगा दी मेयर हेमलता दिवाकर की क्लास

भारती संगीत क्षेत्र में आशा भोसले की क्या सख्शियत थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन पर सियासत से लेकर फिल्मी जगत तक में शोक की लहर पसरी है। ऐसे में एक नेत्री का यूं गैरजिम्मेदाराना तरीके से आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना क्या सही तरीका है या मजाक? ये सवाल यूजर्स उठा रहे हैं।

वायरल क्लिप देख सीहूल नामक यूजर लिखते हैं कि “इन्हें सही उच्चारण नहीं आती, भोसले की जगह बार-बार “घोंसले” बोल रही हैं। ये हैं बीजेपी की मूर्ख नेत्री।”

बैताल नामक यूजर लिखते हैं कि “बाकी।सब तक ठीक है लेकिन जब ये पता है कि किसी की भी मौत हो गई है तो हंसना तो नहीं चाहिए था।”

एबी नामक यूजर ने भी संक्षिप्त टिप्पणी कर आगरा मेयर हेमलता दिवाकर को आईना दिखाया है। उनका कहना है कि “ये आशा भोसले जी को आशा घोंसले क्यों बोल रही है??” सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हेमलता दिवाकर की टिप्पणी वायरल है और इसको लेकर आलोचना हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Monalisa

अप्रैल 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 13, 2026