---Advertisement---

Animal Video: जंगली बिल्ली ने एक झटके में चिड़िया को बनाया शिकार, यहां जानें चाहकर भी क्यों ना खा सकी?

Animal Video: सोशल मीडिया पर जंगली बिल्लियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह चिड़िया का शिकार कर रही हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो कि, वायरल हो जाता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 25, 2024 6:58 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: कभी-कभी मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल पाता है। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी ” हाथ आया पर मुंह ना लगा ” आज इसे सच होता हुआ भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक जंगली बिल्ली (Jungle cat) का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बहुत ही मेहनत से शिकार करती है लेकिन, इसे खा नहीं पाती है। आपको बता दें, जंगली बिल्ली कुछ-कुछ चीते की तरह दिखती हैं। ये शिकार करने में काफी तेज होती हैं । आज इन्हीं के शिकार करने का एक (Animal Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं।

जंगली बिल्ली (Jungle cat) ने किया चिड़िया का शिकार

इस वीडियो को felidae_centre नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि, कुछ जंगली बिल्लियां एक नेट के बने जाल के अंदर हैं। तभी इनकी नजर नेट पर बैठी चिड़िया पर पड़ती है। एक जंगली बिल्ली बिजली की रफ्तार से छलांग लगाते हुए उसे पकड़ लेती है। लेकिन तभी वहां पर अन्य बिल्लियां भी आ जाती हैं। बिल्ली अपना शिकार लेकर जैसे ही जमीन पर आती है वैसे ही तीसरी बिल्ली ये शिकार छीनकर ले जाती है और वो बेचारी देखती रह जाती है। ये घटना कब और कहां की है, इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Animal Video पर यूजर्स रिएक्शन

इस Animal Video को 3 दिन पहले ही felidae_centre इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 97 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अब कभी भी बिल्ली नेट पर नहीं बैठेंगी”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “दो जंप के बाद ये बिल्ली बाहर जा सकती है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026