---Advertisement---

Animal Viral Video: हैरतअंगेज! बंदर ने एक झटके में जहरीले काले नाग को दांतों से चीरा, वीडियो देख मुंह को आ रहा कलेजा

Animal Viral Video: सांप को चीरते हुए एक बंदर का वीडियो काफी फैल रहा है। ये घटना हैरतअंगेज है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2024 5:00 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कैमरे पर कभी-कभी ऐसे हैरतअंगेज घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो काफी खतरनाक के साथ विचलित करने वाले भी होते हैं। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस हैरत में डालने वाले वीडियो में एक बंदर काले जहरीले नाग को अपने दांतों से चीरता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा डरावना है कि, इसे देखकर इंटरनेट यूजर्स का मन काफी खराब हो रहा है।

बंदर ने जहरीले काले नाग को चीर डाला

https://www.youtube.com/shorts/nYV5a1DIfW0

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुंए पर बंदर चैन से बंधा हुआ है। तभी वहां पर अचानक से काला जहरीला कोबरा सांप आ जाता है। ये सांप बंदर के पीछे फन फैलाए खड़ा होता है। जैसे ही इस पर बंदर की नजर पड़ती है, वह गुस्से में लाल हो जाता है और इस सांप पर हमला कर देता है। ये बंदर बिना डरे अपने हाथों से सांप को पकड़ता है और फिर नुकीले दांतों से चीर देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, ये बंदर किस तरह से सांप को दांतों से चबाते हुए चीर रहा है। जिंदा सांप की ये हालत देखकर लोग हैरत में हैं।

Animal Viral Video देख मन विचलित हो रहा

इस वीडियो को Cobra & Jogi नाम के Youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 79 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 600 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। इस वीडियो को देख कुछ लोग इस बंदर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को भला-बुरा बोल रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 24, 2026

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026