---Advertisement---

Animal Viral Video: पाकिस्तानी महिला पत्रकार को देख सांड को आया भयंकर गुस्सा, लाइव TV पर उठाकर पटका, देखें वीडियो

Animal Viral Video: पाकिस्तानी महिला पत्रकार को सांड ने लाइव TV पर पटका। वीडियो देख लोग ले रहे मजे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2024 12:39 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: पाकिस्तानी पत्रकारों के साथ अकसर लाइव कवरेज के दौरान ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाते हैं। इन वीडियो को देख लोग खूब मजे लेते हैं। पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब तो सभी को याद होगा। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक महिला पत्रकार को एक सांड बुरी तरह से पटकर मार रहा है। हैरानी की बात ये है कि, इस महिला को बचाने की जगह कैमरामैन माइक उठा रहा है। इस Animal Viral Video को देख लोग अब काफी मजे ले रहे हैं।

पाकिस्तानी महिला पत्रकार को देख चढ़ा बैल का पारा

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “पाकिस्तान में लाइव टीवी कवरेज के दौरान बैल ने रिपोर्टर को टक्कर मारी।” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला पत्रकार जानवरों के बाजार में खड़ी है और बैल की कीमत और खरीद पर बात कर रही है। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ के साथ बैल भी मौजूद हैं, लेकिन तभी अचानक से दो सांडों की जोड़ी आती है और इनमें से एक बैल इस महिला पत्रकार को बुरी तरह से टक्कर मारकर साइड में फेंक देता है।

Animal Viral Video को देख यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस घटना के बाद माहौल काफी अफरा-तफरी भरा हो जाता है। महिला को बचाने की जगह कैमरामैन माइक उठाता हुआ दिख रहा है। इसे देखकर अब यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, ये सिर्फ चांद नवाब ही कर सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, महिला को देखकर बैल को गुस्सा आ गया। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि, ऐसा पाकिस्तान में ही क्यों होता है? इस घटना के वीडियो को 2 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026