---Advertisement---

Animal Viral Video:पिल्ले और चिड़िया की पकड़म-पकड़ाई की क्यूट वीडियो वायरल, देख यूजर्स बोले- ‘गम खत्म कर दिया’

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर चिड़िया और पिल्ले का खेलते हुए एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 28, 2023 2:57 अपराह्न

bird viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हम सभी ने अपने बचपन में कभी ना कभी पकड़म-पकड़ाई वाला गेम जरुर खेला होगा। इस खेल में एक दूसरे को पकड़ने के लिए पीछे भागते थे। उस समय सभी लोग काफी मस्ती किया करते थे। इन पुरानी यादों को एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर से ताजा कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पिल्ले और चिड़िया का खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, चिड़िया और पिल्ला एक दूसरे के साथ पकड़म-पकड़ाई खेल रहे हैं। पहले पिल्ला चड़िया को छू कर पकड़ लेता है , फिर चिड़िया उसे पकड़ने के लिए पिल्ले के पीछे दौड़ती है।

चिड़िया और पिल्ले का खेलते हुए वीडियो वायरल

ये वीडियो इतना ज्यादा क्यूट है कि, जो भी इसे देख रहा है उसको अपने पुरानों दिनों की याद आ जा रही है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, इस वीडियो को देखने के बाद उनका सारा गम खत्म हो गया है। कछ का कहना है कि, ये जानवर कितने लक्की होते हैं। इस वीडियो में जिस तरह से चिड़िया और पिल्ला मिलकर खेल रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि, ये पक्के दोस्त हैं और इस समय को जी रहे हैं।


यूजर्स खूब कर रहे कमेंट

वीडियो वाकई में दिल को छू लेने के साथ चेहरे पर प्यारी की मुस्कान लाने वाला है। यही वजह है कि, इसे देखने के बाद यूजर्स कमेंट करने को मजबूर हो गए हैं। इस क्यूट वीडियो को Cuteness overloaded नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही बहुत सारे कमेंट भी आ रहे हैं। जिनमें लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026