---Advertisement---

Animal Viral Video: बिल्ली की धोबी पछाड़ से चारों खाने चित हुआ कुत्ता, अनोखी पहलवानी का वीडियो वायरल

Animal Viral Video: इंस्टाग्राम पर कुत्ते और बिल्ली की पहलवानी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी नजर नहीं हटेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2023 3:10 अपराह्न

dog viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जानवरों के क्यूट वीडियो अकसर लोगों का दिल लेते हैं। यही वजह है कि, ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अकसर वायरल होते रहे हैं। एक ऐसा ही प्यारा सा वीडियो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो की खासियत ये है कि, इसमें पहली बार आप किसी कुत्ते और बिल्ली की पहलवानी को देखेंगे।

बिल्ली और कुत्ते की पहलवानी का वीडियो वायरल

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक बिल्ली और कुत्ता इंसानों के तरह पहलवानी कर रहे हैं। खास बात ये हैं कि,ये कुश्ती के दाव पेच भी लगा रहे हैं। पहले ये एक-दूसरे से दो-दो हाथ करते हैं। उसके थोड़ी देर बाद बिल्ली कुत्ते को धोबी पछाड़ देते हुए जमीन पर गिरा देती है। इस वीडियो में बिल्ली और कुत्ता दोनों ही काफी एंजोए कर रहे हैं। इन दोनों को एक दूसरे की कंपनी काफी पसंद आ रही है।

लोग जमकर उठा रहे लुत्फ

वायरल वीडियो को pubity नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों का काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 7 दिन पहले अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो पर 62 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स को ये वीडियो इकना ज्यादा पसंद आ रहा है कि, वो कमेंट करते ही जा रहे हैं। बिल्ली और कुत्ती की कुश्ती ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये वीडियो इतना ज्यादा बेहतरीन है कि, जो भी इसे पहली बार देखेगे वो तारीफ जरुर करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026