---Advertisement---

Animal Viral Video: नशे में टुन्न होकर शख्स ने भालू पर बैठकर बनाए पैग, यूजर्स बोले- ‘यमराज आज शायद छुट्टी पर है’

Animal Viral Video: नशे में इंसान कुछ भी करने की हिम्मत रखता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी हैं। नशे में टुन्न एक इंसान भालू पर बैठकर कुछ ऐसी हरकत करते हुए दिखाई दिया जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2023 5:01 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: नशा इंसान से क्या कुछ नहीं करता इस बात के उदाहरण आपने कई बार देखे सुने होंगे। कई बार नशे में इंसान अपनी सुधबुध खोकर कुछ ऐसा कर जाता है कि जान जोखिम में पड़ जाती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लाए है जिसमे एक इंसान पर शराब का नशा इतना हावी हो जाता है कि वो खूंखार जंगली जानवर के साथ ऐसी हरकतें करता है जिसमे उनकी जान पर खतरा आ जाता है। जी हां, हाल ही में एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया जिसमे एक इंसान शराब के नशे में टुन्न होकर खूंखार भालू की पीठ पर बैठा दिखाई दे रहा है। साथ वो भालू की सवारी करते हुए शराब के पैग बनाकर पीता हुआ भी नजर आ रहा है।

शख्स की हरकतों से परेशान हुआ भालू

भालू का रिएक्शन देख कर ऐसा लग रहा है कि वो इन शख्स की हरकतों से परेशान है पर नशे में शख्स का ये बहादुरी का कारनामा बेहद फूहड़ और दिमाग से पैदल नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स अपनी इस घटिया हरकत पर शेखी बखारता नजर आ रहा है पर भला हो उस भालू का जो इस हरकत को किसी तरह बर्दाश्त कर रहा था। अगर भालू अगर अपना आपा खो देता तो शायद इस शख्स को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता था।

यूजर्स दे रहे जमकर रिएक्शन

आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट ह्यूमन रेस एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में जमकर अपने रिएक्शन दिए हैं। बहुत से लोगों ने इस शख्स को नसीहत देते हुए जमकर भड़ास निकाली कि भालू को परेशान करना बहुत निंदनीय है और इस शख्स को काफी खरी खोटी भी सुनाई है। बहुत से यूजर्स ने ये भी लिखा कि भगवान शायद इस बंदे पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान था वरना इस हरकत का गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता था। एक यूजर ने कहा, ”यमराज आज शायद छुट्टी पर है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026