---Advertisement---

Animal Viral Video: बेबी एलिफेंट के गहरी नींद से परेशान हुई हथिनी, कीपर्स को बुलाकर करवाया ये काम

Animal Viral Video: बेबी एलिफेंट को सोए हुए देख एक हथिनी परेशान हो जाती है और वह केयरटेकर के पास मदद के लिए पहुंच जाती है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2024 1:23 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मां का अपने बच्चों के लिए प्यार दुनिया में सबसे अनमोल है। न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी अपने बच्चों से इसी तरह प्यार करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हथिनी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। हथिनी का अपने बच्चे के लिए प्यार देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जानवर भी इतने समझदार होते हैं जितनी यह हथिनी है। इसे देखने के बाद इतना तो जाहिर है कि वह अपने बच्चे से किस कदर प्यार करती है। वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो जीत लेगा दिल

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1783480332437934488

वीडियो की शुरुआत होती है एक हथिनी से और एक बेबी एलिफेंट से हथिनी वहां खड़ी है और बेबी एलिफेंट गहरी नींद में सो रहा है। अपने बच्चे को इस तरह बेहोश होकर सोते हुए देख हथिनी परेशान हो जाती है। पहले वह उसे अपने सूंड से उठाने की कोशिश करती है लेकिन जब वह नहीं उठाता है तब वह अपने केयरटेकर के पास पहुंच जाती है। फिर उसकी मदद से वह बेबी एलीफेंट के पास पहुंचती है। केयरटेकर पहले हथिनी के बच्चे को उठाने की कोशिश करता है और दो चार बार कोशिश के बाद वह उठ खड़ा होता है।

यूजर्स लुटा रहे प्यार

वीडियो वाकई काफी मजेदार है और हथनी का अपने बच्चों के लिए प्यार देख यूजर्स भी हैरान हैं। कैसे अपने बच्चे को गहरी नींद में देख हथिनी परेशान हो जाती है । इस वीडियो को @yoda4ever एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “यही है मां की ममता।” तो दूसरे ने कहा देख, “मैं भी घबरा गई थी।” एक यूजर ने लिखा वॉव तो दूसरे ने कहा मां का प्यार। एक यूजर ने कहा दिल भावुक हो गया तो कई यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026