---Advertisement---

Animal Viral Video: हिमाकत या बहादुरी! दो शेरों के बीच बाइक चलाते शख्स को देख लोग क्यों बोल रहे पागल? देखें वीडियो

Animal Viral Video: शेरों के बीच बाइक चालते शख्स को देख लोगों के उड़े होश।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2024 3:54 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानों की बेवकूफी और बहादुरी के आज से पहले आपने एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे। जिन्हें देखकर आपको पहले शायद अपनी आंखों पर यकीन भी ना हुआ हो। लेकिन आज का जो Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो किसी को भी ये सोचने पर मजबूर कर सकता है कि, ये लड़का दो शेरों के बीच से जिस तरह से बाइक निकाल रहा है वो हिमाकत या बहादुरी है। क्योंकि एक समझदार इंसान तो जंगल के राजा के सामने शायद ही ऐसी हरकत या फिर स्टंट करे।

शेर के सामने आदमी ने किया स्टंट


ये हैरत में डाल देने वाला वायरल वीडियो Videokeffa_njoroge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 18 घंटे पहले ही शेयर किया गया है। ये वीडियो किसी जंगल का लग रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, गाड़ियों और शेरों के बीच ये बाइक सवार बेखौफ होकर धीमी गति में बाइक निकाल रहा है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं है कि, शेर उस पर कभी भी हमला बोल सकते हैं और उसकी जान ले सकते हैं। हैरानी की बात ये भी है कि इन दोनों के आस-पास कुछ लोग भी मौजूद हैं। लेकिन ये दोनों शेर शांत बैठे हैं। अचानक से हेलमेट लगाकर आए इस लड़के की हिम्मत को देख हर कोई हैरान है।

Animal Viral Video देख लोगों का चकराया सिर


Animal Viral Video को देखने के बाद लोग इस बाइक सवार को पागल बता रहे हैं कि, वहीं कुछ लोग इसे पागलपन की सबसे बड़ी हद कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है कि, बाइक सवार को ये हरकत नहीं करने चाहिए थी। बेहरहाल अब मामला जो भी रहा हो। लेकिन इस वीडियो ने लोगों को काफी चौंका दिया है। इस वीडियो पर अब तक 500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स ने ये हरकत क्यों और कहां की है फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026