---Advertisement---

Animal Viral Video: देखते ही देखते जिंदा मोटा बंदर पूरा निगल गई छिपकली, वीडियो मन खराब कर देगा

Animal Viral Video: छिपकली और बंदर की लड़ाई का एक हैरतअंगेज वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 10, 2024 1:35 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आपने कभी ना कभी कोमोडो ड्रैगन यानी की दुनिया की सबसे बड़ी जीवित छिपकली के बारे में जरुर सुना और देखा होगा। ये कोमोडो ड्रैगन इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि, अगर एक बार इंसान को काट ले तो वो तुंरत मर जाता है। ये छिपकली अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे स्थानों पर पाई जाती है। इसका शरीर काफी बड़ा होता है। कोमोडो ड्रैगन का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जो कि, काफी हैरत में डाल देने वाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कोमोडो ड्रैगन एक मोटे और जिंदा बंदर पर हमला कर देता है और उसके बाद देखते ही देखते उसे जिंदा निगल जाता है।

बंदर को छिपकली ने जिंदा निगला

कोमोडो ड्रैगन और बंदर की लड़ाई का ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। इस Animal Viral Video को wildest_animals_videos नाम के इंस्टाग्राम पर डाला गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, ये बड़ी छिपकली किस तरह से अपने मुंह से इस बंदर को दबोचे हुए हुए है। इस दौरान ये बंदर काफी बचने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान वह काफी चिल्ला भी रहा है। लेकिन बंदर की सारी कोशिश नाकाम ही लग रही है। क्योंकि ये छिपकली उसे छोड़ ही नहीं रही है। फिर वो उसे एक झटके में अपने मुंह से उठा लेती है और देखते ही देखते उसे जिंदा ही निगल जाती है। ये वीडियो किसी का भी मन खराब कर सकता है।

Animal Viral Video में दिखी कोमोडो ड्रैगन की ताकत

ये वीडियो साल 2020 का अपलोड किया गया है। लेकिन काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो पर अब तक 700 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन जिस तरह से इसने जिंदा बंदर को निगला है उसे देखकर इस छिपकली की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026