---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानी बच्चे को छिनने के लिए बंदर ने काटा कोहराम, बचाने वालों की अटकी जान

Animal Viral Video: इंसान के बच्चे को छीनकर ले जाते बंदर को देख इंटरनेट यूजर्स में मची खलबली।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 31, 2024 1:37 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हम सभी बंदरों के द्वारा सामान को छिनने के कई सारे वीडियो देखते रहते हैं। काफी लोगों के साथ ये हादसा भी हुआ होगा, जब बंदर उनसे सामान छीनकर भाग गया हो। लेकिन क्या हो जब कोई बंदर किसी इंसानी बच्चे को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। ये बात किसी को भी हैरान कर सकती है। लेकिन यकीन मानिए ऐसा हुआ है। अब इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंसानी बच्चे को छिनने के लिए बंदर ने पूरी जान लगा दी। वो इसे बचाने आ रहे एक लड़की और लड़के से भी भिड़ गया।

बच्चे को छीनने के लिए बंदर ने काटा कोहराम

इस वीडियो को 913god नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन दिन पहले शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बड़ा सा बंदर छोटे से बच्चे को अपने साथ ले जा रहा है। तभी वहां पर एक महिला आ जाती है और अपने बच्चे को उससे लेने की कोशिश करती है। तमाम कोशिशों के बाद वो अपना बच्चा तो बंदर ले से लेती है लेकिन बंदर उस महिला पर ही हमला कर देता है और बच्चा छिनना चाहता है। तभी वहां पर एक आदमी आता है। ये आदमी बहुत ही मुश्किल से इस बंदर को रोकता है। ये बंदर बच्चा लेने के लिए इस महिला और आदमी से भिड़ जाता है। वीडियो के अंत में बहुत ही मुश्किल से वो अपने बच्चे को बचा पाते हैं। इस दौरान ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है।

Animal Viral Video देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो को 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ चुके हैं। जिनमें यूजर्स बच्चे को बचा रही महिला की काफी तारीफ कर रहे हैं वहीं, उस आदमी को ट्रोल करते हुए बोल रहे है कि, इससे अपना बच्चा संभाला नहीं गया है। वहीं, कुछ लोग इस बच्चे की मां को लापरवाह बता रहे हैं। अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026