---Advertisement---

Animal Viral Video: तूफानी चीता! इंसानों के सामने मुसीबतों को चीरते हुए हिरन को ले उड़ा चीता, हिम्मत देख लोगों ने पकड़ा सिर

Animal Viral Video: चीता जंगल का एक ऐसा जानवर है जो कि, अपनी स्पीड यानी कि अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2024 6:19 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---


Animal Viral Video: चीता जंगल का एक ऐसा जानवर है जो कि, अपनी स्पीड यानी कि अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है. इसका तेज दौड़ना और इसका तेज दिमाग अकसर इसके शिकार को मौत के घाट पहुंचा देता है. यही वजह है कि बड़े से बड़े जानवर चीते से बचते हैं.यह जानवर काफी खूंखार माना जाता है. इसकी स्पीड के सामने खूंखार जानवर भी फेल हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो चीते का काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

चीते ने किया हिरन का शिकार

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है. दरअसल, इस वीडियो में चीता बिना डरे बड़ी ही तेज रफ्तार से इंसानों के बीच से हिरन को अपना शिकार बना लेता है. इस वीडियो को wildlife uncensored नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जंगल में एक चीते की नजर हिरन पर पड़ जाती है.वह उसे शिकार बनाने के लिए दौड़ पड़ता है. हिरण भी अपनी जान बचाने के लिए काफी रफ्तार से दौड़ रहा है, लेकिन चीते की स्पीड के सामने वह फेल पड़ हो जाता है.

Video के अंत में किसकी हुई जीत?

अंत में चीता हिरन को दबोच लेता है. और उसकी गर्दन को पकड़ते हुए जंगल घूमने आए लोगों की गाड़ी के पास तक पहुंच जाता है. यहां पर काफी लोगों के बोलने की आवाज सुनी जा सकती है,लेकिन चीता यहां पर भी अपने शिकार को नहीं छोड़ता है.

वह बहुत ही मेहनत से हिरण का शिकार कर रहा था और अंत में वह गाड़ी के पास से अपना शिकार खींचता हुआ ले जाता है. जिस रफ्तार से चीता इस हिरन को लेकर जाता है उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं.

इस वीडियो पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं. लोग इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026

Jharkhand Viral Video

जून 23, 2026