---Advertisement---

Animal Viral Video: पेंसिल पकड़े पढ़े-लिखे उल्लू ने खोली लोगों की आंखें, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Animal Viral Video: इंटरनेट पर पेंसिल पकड़े एक उल्लू का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2024 6:25 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: लोगों को अकसर आपने उल्लू बोलते हुए देखा और सुना होगा। इसका मतलब बेवकूफ या फिर बेवकूफ बनाने से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि, अगर कोई किसी को उल्लू बोलता है तो वो चिढ़ जाते है लेकिन क्या आपको पता है उल्लू काफी बुद्धिमान होता है? उल्लू को लेकर काफी अलग-अलग तरह की धारणाएं हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आज आपका इन सभी धारणाओं से विश्वास हट जाएगा और आप उल्लू के फैन हो जाएंगे। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक उल्लू पढ़ाई कर रही बच्ची के साथ बैठा हुआ है। इस दौरान उल्लू के पंजे में पेंसिल भी दिख रही है। वो इस लड़की की तरफ कॉपी पर कुछ लिखने की कोशिश कर रहा है।

पेंसिल चलाता उल्लू हुआ वायरल

इस हैरत में डाल देने वाले वीडियो को owl._.loverr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 जून को डाला गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटी सी लड़की टेबल पर बैठकर पढ़ाई कर रही है। उसके हाथ में पेंसिल है और वो इससे कुछ लिख रही है। लड़की के पास एक उल्लू भी है बैठा है ये लड़की की तरह पेंसिल पकड़कर कुछ लिखने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उल्लू की समझदारी साफ तौर पर देख जा सकती है।

Animal Viral Video देख यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर अब तक 12000 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उल्लू की समझदारी की काफी तारीफ कर रहे हैं वहीं, कुछ लोग बोल रहे हैं कि,अगर ये जानवर जंगल में रहता तो ज्यादा खुश होता। इसके साथ ही कुछ लोग इस उल्लू के बंधे हुए पैरों का भी विरोध कर रहे हैं। इस तरह इस उल्लू को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिसकी वजह से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस उल्लू के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026