---Advertisement---

Animal Viral Video: बीमार मालिक से मिलने इस तरह हॉस्पिटल पहुंच गया हाथी, देख इमोशनल हो रहे यूजर्स

Animal Viral Video: यह बात सच है कि जानवर इंसान के लिए काफी लॉयल होते हैं। ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म की कहानी आपको याद आ जाएगी जिसमें एक इंसान और हाथी की दोस्ती दिखाई गई है। वहीं एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें अपने मालिक के लिए हाथी की दरियादिली ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 6:40 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: यह बात सच है कि जानवर इंसान के लिए काफी लॉयल होते हैं। ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म की कहानी आपको याद आ जाएगी जिसमें एक इंसान और हाथी की दोस्ती दिखाई गई है। वहीं एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें अपने मालिक के लिए हाथी की दरियादिली और प्यार देखने लायक है। निश्चित तौर पर यह इमोशनल वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह फिलहाल खूब चर्चा में है।

हाथी और बीमार मालिक के बीच बॉन्डिंग

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी किस तरह अपने मालिक से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचता है। दरअसल उसका बुजुर्ग मालिक बीमार होता है और ऐसे में हाथी भी वहां पहुंच जाता है। काफी मेहनत के बाद वह अस्पताल तक तो पहुंच जाता है लेकिन उसे मालिक से मिलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। जब वह अपने मालिक को लाख कोशिश के बावजूद नहीं छू पाता है तब कहीं जाकर एक महिला हाथी के सूंड को पड़कर मलिक के पास ले जाती है और फिर बुजुर्ग मालिक हॉस्पिटल के बेड से हाथी के सूंड को सहलाते नजर आता हैं।

इमोशनल यूजर्स कर रहे कमेंट

यह वीडियो वाकई काफी इमोशनल है और यही वजह है की फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को Blisscontent एक्स प्लेटफार्म से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा गया, “एक हाथी अपने बुजुर्ग मालिक से गांव के अस्पताल में मिलने पहुंचा।” इस वीडियो को 27000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कुछ लोगों के आंखों में आंसू भी आ गए। एक यूजर ने लिखा, “जानवर सबसे ज्यादा लॉयल होते हैं।” एक यूजर ने लिखा, “हाथी रो रहा है”। तो दूसरे ने लिखा, “इस प्यार को किसी की नजर ना लगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026