---Advertisement---

Animal Viral Video: कुछ इस तरह स्ट्रे डॉग ने बचाई अपने साथी की जान, यूजर्स बोले- ‘सूझबुझ कोई इनसे सीखे’

Animal Viral Video: साथी कुत्ते की जान बचाने के लिए आवारा कुत्ते ने की कुछ ऐसी हरकत देख आप भी करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 2:15 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: यह बात सच है कि कभी-कभी दो जानवरों के बीच में खाने या फिर किसी और वजह से लड़ाई हो जाती है। दो जानवर आपस में ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं लेकिन एक वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक कुत्ते की दरियादिली की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। आवारा कुत्ते की दरियादिली और सूझबूझ आपके दिल को जीतने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर वह अपने एक साथी कुत्ते के लिए भगवान के अवतार में नजर आया। वीडियो देख यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो

कुत्ते की सूझबूझ की तारीफ लाजमी

वीडियो की शुरुआत होती है सड़क किनारे बैठे हुए दो-तीन कुत्तों से जिसमें आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता दूसरी साइड चल जाता है। तो उसी में से उसका साथी सड़क पार करने लगता है। ऐसे में दूसरी तरफ जा रहे कुत्ते ने गाड़ी आते देखा तो अपने साथी की जान बचाने के लिए वह जिस तरह उसे झपट्टा मार कर उसे बचाता है यह वाकई काफी तारीफ लायक है। अगर वह कुत्ता तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी को नहीं देखा होता तो शायद उसके साथी की जान जा सकती थी। लेकिन जिस तरह कुत्ते ने हिम्मत दिखाकर यह किया उसे देख लोग मंत्र मुग्ध हैं।

वीडियो देख यूजर्स हुए फ़िदा

Nature Is Amazing एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 39000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट में कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुत्ते की वफादारी की लोग सराहना कर कहा ‘सूझबुझ कोई इनसे सीखे’। वह जिस तरह अपने साथी की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता है वह किसी के भी दिल को छू लेने के लिए काफी है। उसकी वफादारी को लोग सलाम कर रहे हैं और यही वजह है कि यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026