---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ते-मुर्गी को बाहों में समेटे मां की तरह दुलारते बंदर का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले-‘नामुमकिन’

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, बंदर मुर्गी और कुत्ते पर काफी प्यार लुटा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 27, 2023 3:09 अपराह्न

monkey viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इस दुनिया में रिश्तों को लेकर इंसान जीवनभर चलता है लेकिन क्या हो जब इन्हें जानवर भी संभालने लगें। वैसे इसमें कोई नई बात नहीं है। हर जानवर अपने झुंड में एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और मुसीबत से बचाते हैं। लेकिन ऐसा कम ही होता है जब जानी दुश्मन एक साथ पक्की दोस्ती निभाएं। हम जानी दुश्मन इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि कुत्ते, मुर्गी और बंदर की बेमिसाल दोस्ती का एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स को विश्वास करना मुश्किल हो गया है और कुछ लोग इसे नामुमकिन करार देने लगे हैं।

कुत्ते-बंदर और मुर्गी की दोस्ती का वीडियो वायरल

इस खास वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बंदर है , जिसने पेंट पहनी हुई है। शायद वो किसी का पालतू है। ये बंदर अपनी दोनों बाहों में मुर्गी और कुत्ते को समेटे हुए है। इतना ही नहीं वो वीडियो में इन दोनों जानवरों पर प्यार भी लुटा रहा है। जिस तरह से बंदर मुर्गी के बालों को अपने हाथों से सहला रहा है, उसे देखकर आपको मां की याद आ जाएगी। ये वीडियो इन तीनों दोस्तों की पक्की दोस्ती की मिसाल दे रहा है। यही कारण है कि, ये इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो से नहीं हटेगी नजर

इस वीडियो को meow_addictzz नाम के इंस्टाग्रम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं , वहीं लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप आप देख सकते हैं कि, बंदर कुत्ते और बिल्ली के साथ लेटा हुआ है। इस दौरान तीनों में काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026