---Advertisement---

AUS vs NZ : न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ फील्ड पर थिरके वार्नर, देखें वायरल वीडियो

वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में डेविड वार्नर ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी की। अब उनका फील्ड पर ’श्रीवल्ली’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 5:50 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

AUS vs NZ : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 27 वाँ मुक़ाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाज़ करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.2 ओवर में ऑलआउट हो हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 389 रन का लक्ष्य न्यूज़ीलैंड को दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की फ़ील्डिंग के दौरान मैदान में पुष्पा फ़िल्म का गाना श्रीवल्ली बजाया गया। तभी बाउंड्री पर खड़े ऑस्ट्रेलिया के तूफ़ानी ओपनर डेविड वार्नर गाने का स्टेप करते हुए डांस करने लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वार्नर ने हेड संग बनाया बनाया रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ धर्मशाला में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने पिच पर आते ही न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों को धोना शुरू कर दिया। उन्होंने पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुक़सान पर 118 रन पहुँचा दिया। इस दौरान डेविड वार्नर ने 65 रन और ट्रैविस हेड ने 50 रन बनाए। इस तूफ़ानी पारी से एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना। ऐसा पहली बार हुआ कि वर्ल्ड कप में किसी सलामी जोड़ी ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया हो। वहीं ये वर्ल्ड कप इतिहास का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले साल 2003 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ ने कनाडा के ख़िलाफ़ पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज़ ने 10 ओवर में 119 रन बनाए थे। लेकिन वेस्टइंडीज़ इस बीच एक विकेट खो बैठी थी।

वर्ल्ड कप 2023 में वार्नर

ICC ODI World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में 6 मैच खेलते हुए 413 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए 81 रन बनाकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस श्रेणी में पहले स्थान पर साउथ अफ़्रीका के बल्लेबाज़ क्विटन डी कॉक हैं। डी कॉक ने ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में 431 रन बनाए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026